इनेलो ने सर्वधर्म प्रार्थना सभा कर देवीलाल को दी श्रद्धांजलि
जागरण संवाददाता चरखी दादरी शनिवार को चौ. देवीलाल की 18वीं पुण्यतिथि के अवसर पर इनेलो ि
जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : शनिवार को चौ. देवीलाल की 18वीं पुण्यतिथि के अवसर पर इनेलो जिला पार्टी कार्यालय दादरी में जिला प्रधान विजय पंचगांवा की अध्यक्षता में यज्ञ एवं सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। पंचगांवा ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बताया कि देवीलाल किसी एक जाति या एक दल के नेता नहीं थे। चौ. देवीलाल सर्व जातीय व सर्वदलीय नेता थे। उनकी पुण्यतिथि पर पूरे भारत वर्ष में जगह जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। देवीलाल ने अपने जीवन में सदा संघर्ष किया है कभी भी सत्ता सुख नहीं लिया। इस अवसर पूर्व विधायक कर्नल रघुबीर सिंह छिल्लर, हलका अध्यक्ष कृष्ण सांगवान अटेला, बाढड़ा हलका अध्यक्ष महेंद्र शास्त्री,
महिला सैल जिला अध्यक्ष कांता श्योराण, लोकसभा आइटी सैल संयोजक अमित मंदौला, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष श्रीनिवास बिदल, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सत्यवीर सांगवान, युवा हलका अध्यक्ष कालू घसौला, खेल प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पिकी कोच दूधवा, किसान सैल के जिला अध्यक्ष दलबीर कुब्जानगर, रविन्द्र फौगाट, ऋषिपाल आचार्य, दरियाव सिंह, कार्यालय सचिव रामअवतार बाढड़ा, रामकुमार बैरागी, अभिषेक पंवार, जयभगवान ठेकेदार, वेदपाल कादयान, रामकिशन पांडवान, तारीफ महला, शीशराम फौजी, राजकुमार व छंगाराम चिड़िया, जोगराम सरपंच दूधवा, रामअवतार सोनी राजायन अटेला, जितेंद्र सांगवान अटेला, चंद्रपाल मान, खजानी देवी, इंदिरा देवी श्योराण, नगेन्द्र व देवेंद्र रावलधी, विक्रम यादव मालपोस, विजय अत्री भी उपस्थित थे।
बाक्स :
पदाधिकारियों का स्वागत किया
इस अवसर पर इनेलो के नवनियुक्त पदाधिकारियों प्रदेश प्रवक्ता विजय पंचगांवा, भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के आइटी सैल के संयोजक अमित मंदौला, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष श्रीनिवास बिदल, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सत्यवीर सांगवान का भी स्वागत किया गया।