Move to Jagran APP

एसवाईएल नहर के लिए इनेलो-बसपा कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारी

एसवाईएल के मु्द्दे पर इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में इनेलो-बसपा गठबंधन ने प्रदेश स्तरीय जेल भरो आंदोलन का आगाज किया।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Mon, 30 Apr 2018 07:51 PM (IST)Updated: Wed, 02 May 2018 08:40 PM (IST)
एसवाईएल नहर के लिए इनेलो-बसपा कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारी
एसवाईएल नहर के लिए इनेलो-बसपा कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारी

जेएनएन, भिवानी। एसवाईएल नहर के मुद्दे पर प्रदेश स्तरीय जेल भरो आंदोलन की शुरुआत करते हुए इनेलो और बसपा के कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारियां दीं। इससे पूर्व नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला की अगुआई में गठबंधन कार्यकर्ताओं ने हुडा पार्क ग्राउंड में जनसभा की।

loksabha election banner

चौटाला ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र हुड्डा से सवाल पूछे कि उन्होंंने अब तक एसवाईएल नहर पर क्या किया, वे जनता को बताएं। सुप्रीम कोर्ट हरियाणा के पक्ष में 2004 में ही फैसला दे चुका था। हरियाणा में कांग्रेस की सरकार पिछले दस साल तक रही, लेकिन नहर के लिए कुछ नहीं किया। वहीं पंजाब सरकार द्वारा सभी जल समझौते रद करने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने वर्ष 2016 में फिर से हरियाणा के पक्ष में फैसला दे दिया, लेकिन अभी तक हरियाणा सरकार व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस पर कोई कार्य नहीं किया।

बसपा के प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश भारती ने भी कांग्रेस व भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि बसपा संस्थापक स्व. कांशीराम ने कांग्रेस का देश से सुपड़ा साफ करने की ठानी थी। इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कहा कि भाजपा व कांग्रेस दोनों ही जात-पात व धर्म के नाम से समाज को तोडऩे का काम करती हैं, जबकि इनेलो-बसपा गठबंधन समाज को जोडऩे का कार्य कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि अभय ङ्क्षसह चौटाला ही एसवाईएल नहर का पानी लाने का कार्य करेंगे।

हिसार के सांसद दुष्यंत सिंह चौटाला ने कहा कि एसवाईएल हरियाणा की जीवन रेखा है। यह अधिकार हरियाणा की जनता लेकर रहेगी। उन्होंने गठबंधन पर टिप्पणी करने वालों को लेकर कहा कि प्रदेश में आने वाली सरकार गठबंधन की होगी। हरियाणा में मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला और देश में प्रधानमंत्री कुमारी मायावती होंगी। जनसभा के बाद इनेलो नेता जुलूस के रूप में लघु सचिवालय की ओर रवाना हो गए। उधर पुलिस ने गठबंधन कार्यकर्ताओं को पहले से तैनात की गई बसों में भर लिया।

बीडी गुप्ता पार्क में बनाई अस्थायी जेल

जिला प्रशासन ने हांसी रोड स्थित बीडी गुप्ता पार्क में अस्थायी जेल बनाई थी। गठबंधन कार्यकर्ताओं को बसों में भरकर पुलिस इस अस्थायी जेल में ले आई। यहां पर कार्यकर्ताओं की जमानत से संबंधित कार्यवाही देर शाम तक की गई।

यह भी पढ़ें: 70 साल पहले बिछड़ा था परिवार, मिला महज 21 किलोमीटर दूर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.