सिख दंगों में उम्र कैद ही नहीं फांसी की सजा दी जाए तो भी कम : अभय चौटाला
बाढड़ा : नेता प्रतिपक्ष अभय ¨सह चौटाला ने कहा कि इनेलो पाटी विधायक बनाने की
संवाद सहयोगी, बाढड़ा : नेता प्रतिपक्ष अभय ¨सह चौटाला ने कहा कि इनेलो पाटी विधायक बनाने की मशीन है। इसलिए इस पार्टी से अनेकों नेता हुए और जनता की सेवा की। अब कुछ लालची व टिकटार्थी लोग पार्टी से चले गए हैं। इनेलो वफादारों व जनसेवा करने वालों की पार्टी रह गई है। इसलिए आने वाले समय में 1987 का इतिहास दोहराते हुए इनेलो पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। यह बात उन्होंने जनाधिकार यात्रा के दौरान बीती शाम युवा नेता अनिल बाढड़ा व विकास मिश्रा के आवास पर पत्रकारों के समक्ष कही।
उन्होंने कहा कि दिल्ली दंगों में कोर्ट ने जिन दोषियों को उम्रकैद की सजा दी है उनको फांसी की सजा भी दी जाए तो कम है। 1984 के दंगों में सरेआम निर्दोष पुरुष व महिलाओं को ¨जदा जला दिया गया। उन्होंने पूर्व उपप्रधानमंत्री देवीलाल के साथ स्वयं घटनास्थल पर पहुंच कर उस भयावह मंजर को देखा था। कोर्ट के फैसलें से साबित हुआ है कि भगवान के देर हैं अंधेर नहीं और लोगों का न्यायपालिका के प्रति विश्वास बढ़ा है।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हरियाणा में कुछ लोगों ने कांग्रेस के साथ मिलकर षडयंत्र करके इनेलो पार्टी को खत्म करने का असफल प्रयास किया है। अब इनेलो व बसपा मिलकर विरोधियों को मुहं की दिखाते हुए सरकार बनाने में सहयोग करेंगे। अभय ने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों में सफलता के लिए अभी से ही घर-घर जाकर पार्टी को ऊंचाइयों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस मौके पर इनेलो जिलाध्यक्ष विजय पंचगावां, पूर्व विधायक कर्नल रघबीर ¨सह छिल्लर, पूर्व विधायक रणबीर ¨सह मंदौला, इनेलो हलकाध्यक्ष महेंद्र शास्त्री, ओमप्रकाश खोरड़ा, नीतिन जांघु, नगर परिषद के वाईस चेयरमैन बबलु श्योराण, इनेलो प्रदेश उपाध्यक्ष सुदेश ढिल्लों, विकास मिश्रा, रामौतार बाढड़ा, अनिल बाढड़ा, संत श्यामकलां इत्यादि मौजूद रहे।