विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चरखी दादरी में बाइक सवार मां-बेटे को पहले गाड़ी से टक्कर मारकर गिराया, फिर युवक को गोलियों से भूना

Published: Sat, 25 Jul 2026 10:59 PM (IST)

चरखी दादरी में ढाणी फोगाट रोड पर एक युवक पंकज की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने पहले ...और पढ़ें

चरखी दादरी में बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या, मां घायल।

चरखी दादरी में बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या, मां घायल।

HighLights

  1. चरखी दादरी में युवक पंकज की गोली मारकर हत्या

  2. हमलावरों ने पहले बाइक को टक्कर मारी, फिर फायरिंग की

  3. मृतक पंकज पर हत्या के मामले दर्ज थे, जमानत पर था

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी। चरखी दादरी शहर के ढाणी फोगाट रोड पर प्रेम नगर के समीप बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। युवक बाइक पर अपनी मां के साथ जा रहा था उसी दौरान बाइक को टक्कर मारकर दोनों को गिरा दिया जिससे युवक की मां बीरमती भी घायल हो गई।

वहीं, बाइक से गिरते ही युवक पर करीब चार-पांच राउंड फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद स्कार्पियो सवार हमलावर मौके से गाड़ी सहित फरार हो गए। मृतक की पहचान रोहतक जिले के सुनारिया निवासी करीब 34 वर्षीय पंकज के रूप में हुई है जो वर्तमान में चरखी दादरी जिले के गांव ढाणी फोगाट में अपने ननिहाल में रह रहा था। मृतक के शव को सिविल अस्पताल शवगृह में रखवाया गया है जहां रविवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

स्वजनों से मिली जानकारी के अनुसार पंकज पर हत्या के मामले दर्ज हैं और वह अप्रैल माह में सुनारिया जेल से जमानत पर बाहर आया था। शनिवार को उसकी मां सुनारिया से ढाणी फोगाट आ रही थी। वह अपनी मां को बाइक पर चरखी दादरी शहर से ढाणी फोगाट लेकर जा रहा था।

उसी दौरान प्रेम नगर के समीप सामने से स्कार्पियों ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार मां-बेटा दोनों गिर गए। इसी दौरान गाड़ी से चार-पांच युवक उतरे और पंकज को गोलियां मारी और फरार हो गए। राहगिरों ने आटो से उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने पंकज को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसकी मां का उपचार चल रहा है।

सूचना मिलने पर डीएसपी कप्तान सिंह, सिटी थाना पुलिस, सीआईए स्टाफ टीम इत्यादि सिविल अस्पताल पहुंचकर जानकारी जुटाई व मौके का निरीक्षण किया। सिविल अस्पताल पहुंचे डीएसपी कप्तान सिंह ने बताया कि युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक पर हत्या का केस दर्ज है। पुलिस अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है।