विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चरखी दादरी के प्रभारी बने IAS अधिकारी के. मकरंद, हरियाणा सरकार ने दी नई जिम्मेदारी

Published: Wed, 09 Sep 2026 10:12 PM (IST)

हरियाणा सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के. मकरंद पांडुरंग को चरखी दादरी जिले का प्रभारी नियुक्त किया है। वे अपनी ...और पढ़ें

IAS अधिकारी के. मकरंद को मिली नई जिम्मेदारी। फाइल फोटो

IAS अधिकारी के. मकरंद को मिली नई जिम्मेदारी। फाइल फोटो


HighLights

  1. के. मकरंद पांडुरंग चरखी दादरी जिले के प्रभारी नियुक्त।

  2. 25 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की करेंगे समीक्षा।

  3. जिले में अपराध की स्थिति का भी जायजा लेंगे।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के. मकरंद पांडुरंग को चरखी दादरी जिले का प्रभारी नियुक्त किया है। सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार उन्हें उनकी वर्तमान जिम्मेदारियों के साथ चरखी दादरी जिले का इनचार्ज बनाया गया है।

के. मकरंद पांडुरंग वर्तमान में हरियाणा सरकार के सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग तथा खान एवं भूविज्ञान विभाग के आयुक्त एवं सचिव हैं। इसके अलावा वह पंचकूला मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी के सीईओ की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। अब इन दायित्वों के साथ उन्हें चरखी दादरी जिले की निगरानी की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सरकार के आदेश के साथ जारी एनेक्सचर-ए में जिला प्रभारी अधिकारियों के लिए समीक्षा के प्रमुख बिंदु भी निर्धारित किए गए हैं। इसके तहत पांडुरंग जिले में 25 करोड़ रुपये या इससे अधिक लागत वाली परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। साथ ही जिले में अपराध की स्थिति और गंभीर अपराधों की घटनाओं की भी व्यापक समीक्षा की जाएगी।

यह भी पढ़ें- हरियाणा पुलिस में बड़ा फेरबदल, 29 IPS और एक HPS अधिकारी का ट्रांसफर; करनाल-पानीपत समेत कई जिलों को मिले नए SP