विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पति रात को तेज आवाज में टीवी चला पत्नी के साथ करता था दरिंदगी

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Sun, 15 Oct 2017 04:00 PM (IST)Updated: Sun, 15 Oct 2017 07:46 PM (IST)

एक पत्नी ने अपने ही पति के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दी है। उसने कहा कि पति उससे जबरन दुष्कर्म करता है और मारपीट भी करता है।

पति रात को तेज आवाज में टीवी चला पत्नी के साथ करता था दरिंदगी
पति रात को तेज आवाज में टीवी चला पत्नी के साथ करता था दरिंदगी

जेएनएन, भिवानी। पति रात को पत्नी को उठाता और फिर तेज आवाज में टीवी चलाकर हैवानियत की सारी हदें पार कर देता। एेसा आरोप एक महिला ने अपने पति पर लगाया है। पत्नी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि इसके बाद पति उससे जबरन दुष्कर्म करता था। पति की हैवानियत का शिकार हुई महिला को सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं। सदर थाना पुलिस ने उसके बयान पर आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया हैं।

जैन चौक निवासी महिला ने बताया कि उसकी बेटी का विवाह 2002 में डाबर कालोनी निवासी व्यक्ति के साथ हुई थी। शादी में काफी दानदहेज दिया गया, लेकिन इसके बावजूद उसे दहेज के लिए प्रताडि़त किया जाने लगा। 25 सितंबर को उसने अपने पति के खिलाफ सिटी थाने में शिकायत की थी। जिस पर पंचायत के कहने पर समझौता कर 7 अक्टूबर को अपने पति के साथ चली गई, लेकिन घर ले जाते ही उसे और प्रताडि़त करना शुरू कर दिया।

आधी-आधी रात को जबरन उठाकर उसका यौन शोषण किया जाता। विरोध करने पर रात को टीवी की आवाज तेज कर देता, ताकि पड़ोस के लोगों को मारपीट की आवाज न सुने और उसे कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटता। शनिवार को भी उसके साथ ऐसा ही किया गया।

उसके साथ दुष्कर्म किया और विरोध करने पर मारपीट कर अधमरा कर डाला। परिजनों को फोन कर घर बुलाया तो उन्होंने उसे सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया। सदर थाना पुलिस पीडि़त महिला के बयान पर आरोपी पति के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया हैं।

यह भी पढ़ेंः शादी में हुई मुलाकात बदली प्रेम संबंधों में, प्रेमी शादी से मुकरा तो प्रेमिका