विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा SIR: दावे-आपत्तियों का कल करना होगा निपटान, 6 नवंबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची

Published: Tue, 27 Oct 2026 03:39 PM (IST)

जिला पलवल प्रशासन भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में जुटा है।

हरियाणा SIR: दावे-आपत्तियों का कल करना होगा निपटान (फाइल फोटो)

हरियाणा SIR: दावे-आपत्तियों का कल करना होगा निपटान (फाइल फोटो)


HighLights

  1. प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करना प्राथमिकता।

  2. दावों एवं आपत्तियों का निपटारा 28 अक्टूबर तक अनिवार्य।

  3. अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 6 नवंबर को होगा।

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी। लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक पात्र नागरिक की मतदाता सूची में भागीदारी सुनिश्चित करना निर्वाचन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण आधार है।

इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए जिला पलवल द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एसआइआर-2026 के तहत मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य मिशन मोड में किया जा रहा है।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मनदीप कौर ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए है कि मतदाताओं से प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निपटारा 28 अक्टूबर तक अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करवाने से वंचित न रहे।

उपायुक्त ने कहा है कि मतदाता सूची की शुद्धता और उसमें प्रत्येक पात्र मतदाता की भागीदारी सुनिश्चित करना भारत निर्वाचन आयोग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

समयबद्ध निपटारा किया जाना जरूरी

मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से ही पात्र नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी निभा सकते हैं। इसलिए विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान प्रत्येक दावे और आपत्ति का निर्धारित नियमों के अनुसार समयबद्ध निपटारा किया जाना आवश्यक है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों, आवश्यक दस्तावेजों और समय-सारणी का पूरी तरह पालन किया जाए।

सभी मामलों की जांच नियमानुसार करते हुए निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ निर्णय लिया जाए, ताकि मतदाता सूची को अधिक सटीक और त्रुटिरहित बनाया जा सके।

उन्होंने स्पष्ट किया है कि पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान पात्र मतदाताओं के हितों का ध्यान रखते हुए किसी भी पात्र नागरिक को मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने के अवसर से वंचित नहीं रहने दिया जाए। उन्होंने कहा है कि निर्वाचन प्रक्रिया की विश्वसनीयता बनाए रखने में मतदाता सूची की अहम भूमिका होती है।

सही एवं अद्यतन मतदाता सूची न केवल निष्पक्ष निर्वाचन की आधारशिला है, बल्कि नागरिकों के मताधिकार की प्रभावी सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है। इसी दृष्टिकोण के साथ जिला प्रशासन द्वारा एसआईआर-2026 के कार्य की समय-समय पर समीक्षा करते हुए निर्धारित समय-सीमा में सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करने पर जोर दिया जा रहा है।

मतदाता सूची को पारदर्शी बनना प्राथमिकता

मनदीप कौर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि अभियान से जुड़े सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरे किए जाएं और निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित की जाए।

उपायुक्त ने दोहराया कि जिला प्रशासन का उद्देश्य मतदाता सूची को पारदर्शी, शुद्ध और अद्यतन बनाना है, ताकि प्रत्येक पात्र मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अवसर मिल सके। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को निर्धारित समय-सारणी के अनुसार सफलतापूर्वक पूरा करना सुनिश्चित करें।