नोर्थ जोन पावर लिफि्िटग में हरियाणा बना ओवरआल चैंपियन
जागरण संवाददाता भिवानी नोर्थ जोन पावर लिफ्टिग में पुरुष व महिला वर्ग में हरियाणा ओवरआल ि
जागरण संवाददाता, भिवानी :
नोर्थ जोन पावर लिफ्टिग में पुरुष व महिला वर्ग में हरियाणा ओवरआल विजेता रहा। लड़कियों में मंजूरानी और पुरुष वर्ग में सैलेंद्र उत्तराखंड बेस्ट लिफ्टर रहे। इस प्रतियोगिता में देश भर के आठ राज्यों से 250 खिलाड़ियों ने भाग लिया। विजेताओं को मुख्य अतिथि विधायक घनश्याम सर्राफ ने सम्मानित किया। यह प्रतियोगिता भीम स्टेडियम भिवानी में आयोजित की गई। परिणाम इस प्रकार रहे
पुरुष के जूनियर वर्ग में हरियाणा विजेता रहा। महिला में भी हरियाणा ने बाजी मारी। जूनियर वर्ग में दिल्ली द्वितीय और जम्मू कश्मीर तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग पुरुष व महिला में भी हरियाणा प्रथम रहा। इस वर्ग में दिल्ली द्वितीय और पंजाब तीसरे स्थान पर रहा। जूनियर वर्ग में सैलेंद्र उत्तराखंड बेस्ट लिफ्टर रहे। परिणाम की जानकारी कोच गोपालकृष्ण ने दी। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों और स्टाफ के लिए रहने और खाने की व्यवस्था की गई।