चेन्नई में छाए हरियाणवी एथलीट, राष्ट्रीय जूनियर चैंपियनशिप में पदकों की लगा रहे झड़ी
चेन्नई में चल रही 41वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हरियाणा के एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन किया। हितेश झज्जर, मीनाक्षी ...और पढ़ें

चेन्नई में छाए हरियाणवी एथलीट, पदकों की लगा रहे झड़ी।
HighLights
हितेश झज्जर ने 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण जीता
मीनाक्षी फतेहाबाद ने जेवलिन थ्रो में रिकॉर्ड बनाया
हरियाणा के एथलीटों ने कुल पांच पदक जीते
जागरण संवाददाता, भिवानी। चेन्नई में हरियाणवी एथलीट छाए हैं। यहां चल रही 41वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप राष्ट्रीय प्रतियोगिता में एथलेटिक्स हरियाणा के हितेश झज्जर ने 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक और सोहित विजेंद्र जींद ने रजत पदक एवं मीनाक्षी फतेहाबाद ने जेवलिन थ्रो इवेंट में चैंपियनशिप रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक और नैंसी झज्जर ने 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता एवं अमन झज्जर ने हैमर थ्रो इवेंट में रजत पदक विजेता बनकर हरियाणा राज्य का गौरव बढ़ाया।
एथलेटिक्स हरियाणा के मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड ने बताया यह पांच दिवसीय चैंपियनशिप जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम, चेन्नई तमिलनाडु में 23 से 27 अक्टूबर तक एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं तमिलनाडु एथलेटिक्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। इसमें हरियाणा 157 एथलीट खिलाड़ियों का दल भाग ले रहा है।
ग्रीवेंस कमेटी एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के सदस्य राजकुमार मिटान ने कहा 41वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दो इवेंट्स में पुराने राष्ट्रीय रिकॉर्ड टूट गए और विभिन्न आयु वर्ग में (मीट रिकॉर्ड) अथवा चैंपियनशिप रिकॉर्ड स्थापित हो रहे हैं। दिलबाग सिंह अध्यक्ष एथलेटिक्स हरियाणा एवं अन्य पदाधिकारियों ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को पदक विजेता बनने पर शुभकामनाएं दी।
प्रदीप मलिक महासचिव एथलेटिक्स हरियाणा ने बताया कि एथलेटिक्स हरियाणा के एथलीट खिलाडियों ने नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप चेन्नई तमिलनाडु में 16 साल आयु वर्ग लड़की जैवलिन थ्रो इवेंट में 46.87 मीटर का पुराना रिकॉर्ड टूटा, तीनों विजेताओं ने नया रिकॉर्ड बनाया।
मीनाक्षी फतेहाबाद हरियाणा ने 54.40 मीटर की बेहतरीन थ्रो कर स्वर्ण पदक विजेता बनकर (नया नेशनल और मीट रिकॉर्ड) स्थापित किया एवं राही चव्हाण महाराष्ट्र ने 52.02 मीटर की दूरी के साथ रजत पदक और साहिबा बानो मध्य प्रदेश 51.13 मीटर की थ्रो के साथ कांस्य पदक जीता।
20 साल आयु वर्ग लड़कों की 1500 मीटर दौड़ में हितेश झज्जर हरियाणा ने 3:51.17 सैकेंड के समय साथ स्वर्ण पदक विजेता बनकर हरियाणा राज्य का गौरव बढ़ाया एवं सोहित विजेंद्र हरियाणा ने 3:51.22 सैकेंड के साथ रजत पदक और प्रथम एचडी कर्नाटक ने 3:51.61सैकेंड के साथ कांस्य पदक जीता।
20 साल लडकी वर्ग 100 मीटर दौड़ में तमिलनाडु की अभिनया राजराजन ने नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया। अभिनया राजराजन तमिलनाडु ने 11.49 सैकेंड के साथ स्वर्ण पदक (नया नेशनल और मीट रिकॉर्ड , पुराना रिकॉर्ड 11.54 सैकेंड) एवं काजल वाजा गुजरात ने 11.61 सैकेंड के साथ रजत पदक और नैंसी हरियाणा ने 11.83 सैकेंड के समय के साथ कांस्य पदक जीता।
20 साल लड़कों के वर्ग हैमर थ्रो इवेंट में कार्तिक उत्तरप्रदेश ने 67 मीटर 54 सैंटीमीटर की थ्रो के साथ स्वर्ण पदक और अमन हरियाणा ने 67 मीटर 19 सैंटीमीटर की थ्रो के साथ रजत पदक एवं मोहम्मद अब्दुल्ला उत्तरप्रदेश ने 64 मीट 96 सैंटीमीटर की थ्रो के साथ कांस्य पदक जीता।
