Move to Jagran APP

महिलाएं सशक्त होंगी तो देश करेगा प्रगति : मीना

जागरण संवाददाता, भिवानी: देश की आधी आबादी सशक्त होगी तो हमारा देश प्रगति के पथ पर तेजी से

By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Sep 2017 03:01 AM (IST)Updated: Mon, 11 Sep 2017 03:01 AM (IST)
महिलाएं सशक्त होंगी तो देश करेगा प्रगति : मीना
महिलाएं सशक्त होंगी तो देश करेगा प्रगति : मीना

जागरण संवाददाता, भिवानी: देश की आधी आबादी सशक्त होगी तो हमारा देश प्रगति के पथ पर तेजी से बढेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं के सशक्तीकरण को लेकर बहुत गंभीर हैं। महिलाएं आर्थिक तौर पर सशक्त हो रही हैं वहीं राजनीति में भी मजबूती से कदम रख रही हैं। महिलाओं के कल्याण के लिए सरकार ने अनेक योजनाएं शुरू की हैं। महिलाओं को भी चाहिए कि वे इनका भरपूर लाभ उठाएं। किसी प्रकार की दिक्कत आए तो वे उनसे भी संपर्क कर सकती हैं। रविवार को भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष मीना परमार गांव ढाणा लाडनपुर में महिलाओं को संबोधित कर रही थी। परमार ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। किस तरह से महिलाओं को देश की आर्थिक प्रगति में भागीदार बनाया जाए इसके लिए काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी प्रधानमंत्री के पद चिह्नों पर चलते हुए महिला उत्थान के लिए संकल्पबद्ध हैं। हरियाणा एक हरियाणवी एक के नारे के साथ समान विकास करते हुए हरियाणा के विकास को आगे बढ़ा रहे हैं। परमार ने उपस्थित महिलाओं को केंद्र व हरियाणा सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। महिलाओं ने फूल मालाओं से मीना परमार का स्वागत किया इस दौरान प्रेमलता, पूनम, कमला, सुमन, सुशीला, रेखा, अनीता, कंचन, बीना, माया, रामरति, कुसुमलता, सरलादेवी, रवीना, सुदेश, सुमन, सुनीता, आशा आदि महिलाएं उपस्थित थी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.