टमाटर व सब्जी उगाने वाले किसानों की सुध नहीं ले रही सरकार : परमार
इनेलो महिला विग की जिला प्रधान इंदु परमार ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को लूटने का काम कर रही है। पहले प्रदेश सरकार ने धान घोटाला करके किसानों को लूटने का काम किया है। अब टमाटर व सब्जी उगाने वाले किसानों की सुध न लेकर उनके साथ अन्याय कर रही है।
जागरण संवाददाता, भिवानी : इनेलो महिला विग की जिला प्रधान इंदु परमार ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को लूटने का काम कर रही है। पहले प्रदेश सरकार ने धान घोटाला करके किसानों को लूटने का काम किया है। अब टमाटर व सब्जी उगाने वाले किसानों की सुध न लेकर उनके साथ अन्याय कर रही है। इंदु परमार ने कहा कि सरकार को तुरंत प्रभाव से किसानों की समस्याएं सुनकर उनका समाधान निकालना चाहिए। प्रदेश का किसान त्राहि त्राहि कर रहा है। किसान की गेहूं व सरसों की फसल मंडियों में नहीं खरीदी जा रही है और सरकार एक-एक दाना खरीदने का ढकोसला कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को किसानों के हितों से कोई लेना-देना नहीं है। अगर समय रहते हुए किसानों की सुध नहीं ली तो सभी संगठन लामबंद होकर आंदोलन के लिए मजबूर हो जाएंगे।