Move to Jagran APP

सरकार बार-बार दे रही आश्वासन, नहीं हो रहा मांगों का समाधान

जागरण संवाददाता भिवानी नगर पालिका कर्मचारी संघ संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के बै

By JagranEdited By: Published: Tue, 16 Apr 2019 11:17 PM (IST)Updated: Tue, 16 Apr 2019 11:17 PM (IST)
सरकार बार-बार दे रही आश्वासन, नहीं हो रहा मांगों का समाधान
सरकार बार-बार दे रही आश्वासन, नहीं हो रहा मांगों का समाधान

जागरण संवाददाता, भिवानी : नगर पालिका कर्मचारी संघ संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले नप कर्मचारियों ने मंगलवार को भी नप कार्यालय के बाहर प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर रोष प्रकट किया। कर्मचारियों का नेतृत्व नगर परिषद कर्मचारी यूनियन प्रधान विजय कुमार ने किया। उन्होंने चेताया कि जब तक उनकी सभी मांगें पूरी नहीं होती है वे लगातार ऐसे ही प्रदर्शन कर सरकार को चेताते रहेंगे। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो सड़कों पर उतरने के लिए भी बाध्य हो जाएंगे। प्रदर्शनकारियों में सबसे ज्यादा संख्या महिलाओं की थी। उन्होंने कहा कि तीन माह से सफाई कर्मचारियों को वेतन तक नहीं मिला है। वेतन ना मिलने के कारण बच्चों का स्कूलों में दाखिला तक नहीं करवा पा रहे हैं।

loksabha election banner

प्रधान विजय कुमार, सचिव शीतल बागड़ी, कोषाध्यक्ष सुनील बिडलान ने कहा कि फरवरी व मार्च का वेतन कच्चे व पक्के कर्मचारियों को नहीं दिया गया है। सरकार व प्रशासन को शर्मसार करने देने वाली बात है कि काम करवाने के बाद भी समय पर वेतन तक नहीं दिया जा रहा है।

2018 में जून माह में रिटायर्ड हुए कर्मचारियों की बकाया राशि का भुगतान किया जाए। रिटायर्ड कर्मचारियों का पेंशन शेयर भेजे जाने, कच्चे कर्मचारियों को 1150 वृद्धि का एरियल दिए जाने सहित अन्य मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की। इस अवसर पर उपप्रधान श्रीभगवान, कृष्ण मोहन, मोहन, महेंद्र, कमल कागड़ा, सुरेश, महिपाल, बाला, गणपत, पिकी सहित अनेक नप कर्मचारी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.