Move to Jagran APP

सरकार विकास व सुविधा की बजाय मुनाफाखोरी करने में जुटी

कांग्रेस विधायक एवं पूर्व मंत्री किरण चौधरी ने पद्मश्री अभिनेत्री कंगना को किसी भी तरह से तवज्जो ना देने की बात कही है। साथ ही भाजपा सरकार पर जात-पात के नाम पर लोगों को आपस में भिड़ा कर असल मुद्दों से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया। किरण अपनी बेटी श्रुति चौधरी के साथ भिवानी में पति एवं पूर्व मंत्री चौधरी सुरेन्द्र सिंह की जयंती पर पार्क में उनकी प्रतिमा के समक्ष श्रद्धा सुमन भेंट करने पहुंची थीं।

By JagranEdited By: Published: Tue, 16 Nov 2021 01:55 AM (IST)Updated: Tue, 16 Nov 2021 01:55 AM (IST)
सरकार विकास व सुविधा की बजाय मुनाफाखोरी करने में जुटी
सरकार विकास व सुविधा की बजाय मुनाफाखोरी करने में जुटी

जागरण संवाददाता, भिवानी : कांग्रेस विधायक एवं पूर्व मंत्री किरण चौधरी ने पद्मश्री अभिनेत्री कंगना को किसी भी तरह से तवज्जो ना देने की बात कही है। साथ ही भाजपा सरकार पर जात-पात के नाम पर लोगों को आपस में भिड़ा कर असल मुद्दों से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया। किरण अपनी बेटी श्रुति चौधरी के साथ भिवानी में पति एवं पूर्व मंत्री चौधरी सुरेन्द्र सिंह की जयंती पर पार्क में उनकी प्रतिमा के समक्ष श्रद्धा सुमन भेंट करने पहुंची थीं। बता दें साल 2014 में बंसीलाल के बेटे चौधरी सुरेन्द्र सिंह भूपेन्द्र हुड्डा सरकार में कृषि मंत्री थे। उनकी मंत्री ओपी जिदल के साथ हवाई दुर्घटना में मौत हो गई थी।

prime article banner

किरण चौधरी ने आ•ादी को लेकर दिए विवादित बयान पर कंगना को शहीदों का अपमान करने वाली औरत बताया। उन्होंने कहा कि कंगना को ज्यादा तवज्जो नहीं देनी चाहिए। किरण चौधरी ने कहा कि आजादी 2014 में मिली तो क्या आजादी के लिए बलिदान देने वाले अनगिनत लोग बेकार थे। साथ ही उन्होंने रोहतक सांसद अरविद शर्मा के आंख निकालने व हाथ काटने के बयान को राजनीति का गिरता स्तर बताया।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अमर सिंह हालुवासिया, राम प्रताप शर्मा, कृष्ण लेघां, शीश राम मेचू, परमजीत मडडू, देवराज महता, अशोक ढोला, रविद्र खरे आदि मौजूद थे।

--------------------- पूर्व कृषि मंत्री सुरेंद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि

संवाद सूत्र, ढिगावा मंडी : प्रदेश के पूर्व कृषि मंत्री स्वर्गीय चौधरी सुरेंद्र सिंह की 76वीं जयंती के अवसर ढिगावा मंडी में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने याद किया। कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय चौधरी सुरेंद्र सिंह की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए। कार्यकर्ताओं ने दिवंगत नेता को जन समर्पित नेता बताया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता करण सिंह गोठड़ा ने कहा कि चौधरी सुरेंद्र सिंह आज भी कार्यकर्ताओं और आम आदमी के दिल में बसते हैं। सुरेंद्र सिंह जन समर्पित नेता थे और किसानों की बेहतरी के ताउम्र प्रयास करते रहे। यूथ कांग्रेस की हलका महासचिव मोनिका श्योराण ने चौधरी सुरेंद्र सिंह को किसान हितैषी नेता बताया और कहा कि कृषि मंत्री के तौर पर उन्होंने किसानों के लिए कई कार्य किए। युवाओं की मदद के लिए चौधरी सुरेंद्र सिंह सदैव तत्पर रहते थे। इस मौके पर राजेश, प्रदीप, अजीत, विक्की, जितेंद्र, पवन, सुमित आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.