Move to Jagran APP

अनदेखी : दादरी शहर में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर, बेपटरी होती जा रही है सफाई व्यवस्था

दादरी शहर में जगह-जगह कूड़े करकट के ढेर लगे हुए है। शहर की सफाई व्यवस्था पटरी से उतरी चुकी है। पिछले दिनों प्रशासन द्वारा सफाई अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके बाद भी हालात नहीं सुधर पाए हैं। प्रशासन के तमाम दावों के बाद भी जमीनी स्तर पर इसका प्रभाव दिखाई ना के बराबर दिखाई दे रहा है। कई जगहों पर कूड़े के ढेर लगे होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगर परिषद प्रशासन की विफलता से शहर में डेंगू मलेरिया सहित कई अन्य मच्छरों से होने वाली बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। शहर के सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी का ढ़ेर लगा हुआ है। कूड़ेदान कचरा से पटा नजर आ रहा है। गंदगी बदबू फैला रही है। गंदगी से पटे सड़कों से लोगों का गुजरना मुश्किल हो रहा है। गंदगी के कारण शहर के विभिन्न सड़कों पर जाम की स्थिति भी बनने लगी है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Jun 2022 11:45 PM (IST)Updated: Sun, 26 Jun 2022 11:45 PM (IST)
अनदेखी : दादरी शहर में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर, बेपटरी होती जा रही है सफाई व्यवस्था
अनदेखी : दादरी शहर में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर, बेपटरी होती जा रही है सफाई व्यवस्था

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : दादरी शहर में जगह-जगह कूड़े करकट के ढेर लगे हुए है। शहर की सफाई व्यवस्था पटरी से उतरी चुकी है। पिछले दिनों प्रशासन द्वारा सफाई अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके बाद भी हालात नहीं सुधर पाए हैं। प्रशासन के तमाम दावों के बाद भी जमीनी स्तर पर इसका प्रभाव दिखाई ना के बराबर दिखाई दे रहा है। कई जगहों पर कूड़े के ढेर लगे होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगर परिषद प्रशासन की विफलता से शहर में डेंगू, मलेरिया सहित कई अन्य मच्छरों से होने वाली बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। शहर के सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी का ढ़ेर लगा हुआ है। कूड़ेदान कचरा से पटा नजर आ रहा है। गंदगी बदबू फैला रही है। गंदगी से पटे सड़कों से लोगों का गुजरना मुश्किल हो रहा है। गंदगी के कारण शहर के विभिन्न सड़कों पर जाम की स्थिति भी बनने लगी है। यहां बनी गंभीर समस्या

loksabha election banner

दादरी शहर के अधिकांश हिस्सों में कूड़े के बड़े-बड़े ढेर लगे हैं। लोहारू रोड़, नगर परिषद की बैक साइड, तिकोना पार्क क्षेत्र, कालेज रोड इत्यादि जगहों पर हालात काफी गंभीर हैं। परिषद द्वारा सफाई व्यवस्था के प्रति बेहद उदासीन रवैया दिखा जा रहा है। जिसके चलते लोगों की परेशानियों में इजाफा हुआ है। मुंह मारते नजर आते है बेसहारा पशु

दादरी शहर में बेसहारा पशुओं की भरमार है। शहर की हर गली-मोहल्लों में इनका जमावड़ा दिखाई देता है। ये बेसहारा पशु भोजन की तलाश में इन कूड़े, करकट के ढेर में मुंह मारते नजर आते है। जिसके चलते सारा कूड़ा इधर उधर फैल जाता है। जिला प्रशासन चला चुका है अभियान

दादरी के उपायुक्त श्यामलाल पूनिया द्वारा सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के लिए अभियान चलाया गया था। यह अभियान नगर परिषद कार्यालय से लेकर रेलवे रोड तक चलाया गया। जिसमें इसमें दादरी जिला प्रशासन के अधिकारी, सामाजिक संगठनों व सफाई कर्मचारियों ने लिया था। इसमें जिला प्रशासन के बड़े अधिकारियों ने सड़क पर पड़ा कूड़ा उठाकर आमजन को संदेश दिया था। अभियान के पीछे मकसद था कि शहर के लोगों को सफाई के लिए जागरूक किया जाए। लेकिन जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर देखकर अभियान का असर जमीनी स्तर पर दिखाई नहीं दे रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.