Move to Jagran APP

गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ.., गणपतिमय हुई छोटी काशी

जागरण संवाददाता भिवानी अनंत चतुर्दशी के मौके छोटी काशी भिवानी में गणपति की विदाई के

By JagranEdited By: Published: Fri, 13 Sep 2019 01:12 AM (IST)Updated: Fri, 13 Sep 2019 06:55 AM (IST)
गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ.., गणपतिमय हुई छोटी काशी
गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ.., गणपतिमय हुई छोटी काशी

जागरण संवाददाता, भिवानी : अनंत चतुर्दशी के मौके छोटी काशी भिवानी में गणपति की विदाई के अवसर पर हर कोई भगवान गणेश की भक्ति में सराबोर था। ढोल-नगाड़ों के साथ गणपति को विदा किया जा रहा था। इस दौरान 'गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ' गाकर लोग गणपति के अगले साल वापस आने की कामना कर रहे थे। गणपति विसर्जन को लेकर खास इंतजाम किए गए थे।

loksabha election banner

यूं किया श्रीगणेश जी का विसर्जन

1. विदा करने से पहले गणेश जी को भोग लगाया गया।

2. आरती करने के बाद पवित्र मंत्रों से उनका स्वास्तिवाचन किया।

3. गणपति की स्थापना की गई।

4. जुई नहर पर लोगों की खूब भीड़ उमड़ी। विसर्जन करने से पहले गणपति की आरती उतारी गई।

जिधर देखो उधर बज रहे थे डीजे और चला नाचगाना

गणपति विसर्जन पर शहर में नजारा अलग ही था। महिलाएं, बच्चे, बड़े सब एक साथ नाच गा रहे थे। कोई गणपति को गोद में उठाए था तो कोई ट्रैक्टर और दूसरी गाड़ियों में लेकर जुई नहर की तरफ रवाना हो रहे थे। उनकी महिमा का गुणगान किया जा रहा था।

भक्त बोले-गणपति सबके लिए लाते हैं खुशियां

डीजे और ढोल-नगाड़ों पर नाचते गाते जा रही महिला सावित्री, प्रमिला, शांति और सरिता बोली गणपति सबके घरों में खुशियां लेकर आते हैं। आज का दिन उनके लिए सबसे अहम रहा। गणपति भगवान सबको खुशहाल करके जाएं और अगले साल फिर खुशियां लेकर आएं यही कामना है। एक अन्य कार्यक्रम में शामिल विक्की, सन्नी और शुभम ने बताया कि गणपति भगवान सबसे निराले भगवान हैं। गणपति की महिमा ही न्यारी है। सच्चे मन से अराधना करने वालों की मुराद वे अवश्य ही करते हैं। छोटी काशी के लोगों में धार्मिक आस्था देखते ही बनती है। अनंत चतुर्दशी का दिन सबसे अहम है। इस दिन भगवान गणपति का विसर्जन होता है और अगले साल उनको जल्द आने के लिए कामना की जाती है। लोगों में आज के दिन आस्था देखते ही बन रही थी।

महंत चरणदास, प्राचीन हनुमान मंदिर।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.