जमने लगा पाला, तापमान जमाव बिदु से मात्र दो कदम दूर
जागरण संवाददाता भिवानी कड़ाके की ठंड का प्रकोप ऐसा बना है कि पाला जमने लगा है। ताप
जागरण संवाददाता, भिवानी :
कड़ाके की ठंड का प्रकोप ऐसा बना है कि पाला जमने लगा है। तापमान है कि जमाव बिदु से बस दो कदम दूर है। भिवानी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। सरसों और गेहूं की फसल पर पाला जमा देखा जा सकता है। किसानों को चिता सताने लगी है कि पाला अगले पखवाड़े तक लगातार जारी रहा तो फसलों को नुकसान हो सकता है। स्कूलों में छुट्टी नहीं होने के चलते बच्चे ठिठुरते स्कूल पहुंच रहे हैं। कई स्कूलों की हालत ऐसी है कि उनमें खिड़की जंगले अव्वल तो है नहीं और कुछ है भी तो वे टूटे पड़े हैं। ऐसे में शीत लहर बच्चों को बीमार कर रही है।
धुंध के चलते गोरखधाम चार घंटे लेट रही
रेलगाड़ियां हो चाहे रोडवेज ठंड और धुंध से प्रभावित हो रही हैं। शनिवार को गोरखधाम चार घंटे देरी से पहुंची। हालांकि भिवानी से जाते समय सही समय पर चली। इसके अलावा अन्य गाड़ियां लगभग सही समय पर चली। इसके अलावा रोडवेज बसें भी प्रभावित रही। स्कूली बच्चे ठिठुरते हुए पहुंच रहे स्कूल ठंड आधिक होने के बाद भी अभी तक स्कूलों की छुट्टी नहीं की गई है। हालांकि नए साल से शीतकालीन अवकाश शुरू हो रहे हैं पर ठंड ने हर किसी को कंपा दिया है। छोटे बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। अनेक स्कूलों की हालत तो ऐसी है कि उनमें खिड़की जंगले टूटे हैं। कई जगह दरवाजे ही नहीं हैं जिससे शीत लहर बच्चों को अपनी चपेट में ले रही है। स्कूलों की छुट्टी भी नहीं की गई है। ढिगावा क्षेत्र में फसलों पर जमा पाला
फोटो 28 बीड्ब्ल्यूएन 09
संवाद सूत्र, ढिगावा मंडी :
क्षेत्र में पिछले 15 दिनों से चल रही शीत लहर ने रात के तापमान को शून्य से दो कदम दूर ला दिया। शनिवार को पारा लुढ़क कर जमाव बिदु के करीब 2 डिग्री तक पहुंच गया। ढिगावा क्षेत्र में अब पाला जमने लगा है। मौसम वैज्ञानिकों ने 30 और 31 दिसंबर को भी भीषण कोल्ड डे के साथ शीत लहर की चेतावनी जारी है। इस दौरान गहरे कोहरा भी परेशान करेगा। रिकॉर्ड तोड़ती हाड़ तोड़ ठंड के बीच दिन में सूर्य देवता के दर्शन नहीं हो पाए।
कृषि अधिकारी डॉ. चंद्रभान ने बताया कि मौसम आमतौर पर 30 दिसंबर तक परिवर्तनशील, लेकिन खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान हल्की से मध्यम गति से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से रात के तापमान में गिरावट आने व दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने और तड़के व देर रात धुंध छाए रहने की संभावना है।