फ्रेंड्स कालोनी हत्याकांड : साजिश नामी बदमाश द्वारा रचे जाने की तरफ घूमी संदेह की सूई
अशोक ढिकावभिवानी फ्रेंड्स कालोनी में करोड़ों रुपये के प्लाट को लेकर 27 नवंबर 2020 क
अशोक ढिकाव,भिवानी : फ्रेंड्स कालोनी में करोड़ों रुपये के प्लाट को लेकर 27 नवंबर 2020 को मजदूर गांव प्रेमनगर निवासी सुरेंद्र उर्फ भोला की हत्या की साजिश को लेकर पुलिस के हाथ सनसनीखेज सुराग हाथ लगे है। हत्या की साजिश गांव प्रेम नगर के ही एक चर्चित बदमाश के रचे जाने की और पुलिस के संदेह की सूई घूम रही है। पुलिस इस मामले में जल्द ही बड़ा खुलासा करने की तैयारी है। पुलिस इस मामले को ट्रेस आउट करने के काफी नजदीक पहुंच गई और शहर थाना पुलिस की मेहनत जल्द ही रंग लाने वाली है। शहर की फ्रेंड्स कालोनी में वर्ष 2013 में अजय व एक अन्य व्यक्ति ने मिलकर 3700 वर्ग गज का प्लाट खरीदा था।जिसे लेकर दो पक्षों के बीच में लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। प्लाट में निर्माण कार्य शुरू करने के लिए एक गांव प्रेमनगर निवासी सुरेंद्र उर्फ भोला को मजदूरी के लिए लाया गया था। 27 नवंबर 2020 को जैसे ही वहां निर्माण कार्य शुरू किया तो दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। जमकर ईंट पत्थर भी चले। इस विवाद में मजदूर सुरेंद्र उर्फ भोला की हत्या कर दी गई। शहर थाना प्रभारी रवींद्र के नेतृत्व में एसआईटी टीम इस मामले
में गहनता से जांच कर रही है। जांच के दौरान पुलिस के जांच की सूई कई दिशाओं में गई। बताया जाता है कि जांच में लगे सबूत के आधार पर इस हत्याकांड ने नया मोड़ ले लिया है। हत्याकांड में जैसा नजर आ रहा है वैसा ना होकर हत्या की बड़ी साजिश सामने आई है। गांव प्रेमनगर के ही एक नामी बदमाश द्वारा की अजीबो-गरीब साजिश रचे जाने के साक्ष्य हाथ लगे है। जिस दिशा में पुलिस जांच टीम गहनता व गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस द्वारा असली कातिलों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस आरोपितों को जल्द ही गिरफ्तार करने वाली है। उसके बाद पूरे मामले का राज फाश होगा। भोला की छाती में घोंपा गया था सुआं
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हेड इंजरी से मौत होने के साथ ही छाती में बर्फ तोड़ने का सुआं घोपें जाने की भी बात सामने आई है। जिससे उसकी मौत हुई। इन पहलुओं को देखकर पुलिस गंभीरता से जांच में जुटी है।
वर्जन :
पुलिस की ओर से इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस मामले को जल्द ही ट्रेस आउट करने वाली है। पुलिस आरोपितों तक पहुंचने के लिए छापे मारी कर रही है। जांच के दौरान कई नई बातें सामने आई है।
रवींद्र कुमार, एसएचओ शहर थाना भिवानी