Move to Jagran APP

ग्रुप डी भर्ती परीक्षा: डिपो से चलीं 14 अतिरिक्त बसें

जागरण संवाददाता, भिवानी: ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के लिए अपने परीक्षा केंदों पर जाने के लिए दिव्य

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Nov 2018 01:00 AM (IST)Updated: Mon, 19 Nov 2018 01:00 AM (IST)
ग्रुप डी भर्ती परीक्षा: डिपो से चलीं 14 अतिरिक्त बसें
ग्रुप डी भर्ती परीक्षा: डिपो से चलीं 14 अतिरिक्त बसें

जागरण संवाददाता, भिवानी: ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के लिए अपने परीक्षा केंदों पर जाने के लिए दिव्यांग भी पीछे नहीं रहे। दूसरे परीक्षार्थियों के साथ वे भी परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के लिए रोडवेज बसों में चढ़ने के लिए मशक्कत करते नजर आए। 17 नवंबर को भिवानी डिपो में 18 बसें अतिरिक्त चलाई गई। इसी तरह 18 नवंबर को 14 बसें अतिरिक्त चलाई गई। इन दो दिनों में रोडवेज को आठ लाख और रेलवे को चार लाख रुपये की अतिरिक्त आमदनी हुई।

loksabha election banner

ग्रुप डी की भर्ती के लिए परीक्षा देने वाले सुबह ही बड़ी संख्या में पहुंच गए थे। दो दिन की भर्ती परीक्षा चलते भिवानी बसो का पहिया भी खूब घूमा। शनिवार को भिवानी डिपो का पहिया 24 हजार किलोमीटर घूमा तो रविवार को यह आंकड़ा 35803 किलोमीटर तक पहुंच गया। उधर रोडवेज के अलावा प्राइवेट बसों ने परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों पर पहुंचाया। भिवानी डिपो से ये रही अतिरिक्त बसें

मार्ग का नाम अतिरिक्त बसों की संख्या

भिवानी से गुरुग्राम 6

भिवानी से कैथल 2

भिवानी से पानीपत 2

भिवानी से करनाल 3

भिवानी से कुरूक्षेत्र 1 भिवानी डिपो की बसें दो दिन में चली 60309 किलोमीटर

17 नवंबर को चली बसें 24506 किलोमीटर

18 नवंबर को चली बसें 35803 किलोमीटर दो दिन में चार हजार यात्री रहे अतिरिक्त

ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में परीक्षा केंद्रों पर जाने वालों के लिए भिवानी डिपो से दो दिन में 32 अतिरिक्त बसें चलाई गई। इस दौरान 4 हजार के लगभग अतिरिक्त यात्री भी रहे। रोडवेज अधिकारियों की मानें तो अनुमान के अनुसार दो दिन में भिवानी डिपो को 8 लाख से ज्यादा राजस्व प्राप्त हुआ है। सही सही जानकारी तो आकलन करने के बाद ही पता चल सकेगा। यात्री बोले परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए खूब छूटे पसीने

परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के लिए भिवानी बस अड्डा पर आए पवन कुमार और भिवानी के ही राजेश ने बताया कि ठंड के मौसम में भी उनके पसीने छूटे रहे। हालांकि रोडवेज की तरफ से बसें भी अतिरिक्त दी गई फिर भी यह ¨चता सताती रही कि न जाने समय पर पहुंच भी पाएंगे या नहीं। दिव्यांग संजू और रवि ने बताया कि सुबह ही वह भिवानी बस अड्डा पर पहुंच गए थे। टिकट लेने में ही उनके पसीने छूट गए। किसी ने उन पर इतनी भी दया नहीं कि उन्हें प्राथमिकता दी जाए। सबको अपनी जल्दी लगी थी। किसी तरह टिकट मिली है अब परीक्षा केंद्र तक पहुंचेगे। उनका परीक्षा केंद्र करनाल में आया है। रेलवे जंक्शन पर भी परीक्षार्थी यात्रियों की खूब रही भीड़

भिवानी जंक्शन पर भी परीक्षार्थी यात्रियों की खूब भीड़ रही। रेलवे अधिकारियों के अनुसान की बात करें तो रेलवे को दो दिन में करीब 4 लाख रुपये का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि हालांकि भिवानी जंक्शन पर यात्रियों की संख्या अच्छी खासी रहती है फिर भी ग्रुप डी की भर्ती परीक्षा के चलते यात्रियों में इजाफा हुआ। जिसका राजस्व में भी फायदा हुआ। यात्रियों के लिए नहीं रहने दी बसों की कमी

दो दिन तक ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के लिए जाने वालों की सबसे ज्यादा भीड़ रही। दो दिन में भिवानी डिपों में 32 अतिरिक्त बसें चलाई गई। पहले दिन 18 और दूसरे दिन 14 अतिरिक्त बसें रही। यात्री बढ़ने से डिपो के राजस्व में भी इजाफा हुआ है।

जयकिशन, डीआइ, भिवानी डिपो।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.