विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

HSSC CET की परीक्षा दिलाने बेटी को ले जा रहा था पूर्व सरपंच, गाड़ी ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर; दोनों की हुई मौत

By Shiv KumarEdited By: Preeti Gupta
Published: Sat, 21 Oct 2023 11:16 AM (IST)

संयुक्त पात्रता परीक्षा (HSSC CET 2023) देने बाइक से सिवानी जा रहे आसलवास दुबिया वासी पूर्व सरपंच मदन लाल व ...और पढ़ें

HSSC CET परीक्षा 2023 देने जा रही बेटी और पूर्व सरपंच की हुई मौत (सांकेतिक तस्वीर)
HSSC CET परीक्षा 2023 देने जा रही बेटी और पूर्व सरपंच की हुई मौत (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. HSSC CET परीक्षा 2023 देने जा रही बेटी और पूर्व सरपंच की हुई मौत
  2. अज्ञात वाहन के बाइक में टक्कर मारने से हुआ हादसा
  3. लोहानी गांव के पास हुआ दर्दनाक सड़क हादसा

जागरण संवाददाता, भिवानी।  HSSC CET 2023: हरियाणा राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप डी के कई पदों के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया है, लेकिन इसी दौरान परीक्षा देने जा रहे अभ्यार्थी के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। 

परीक्षा देने जा रही बेटी व पूर्व सरपंच की हुई मौत 

संयुक्त पात्रता परीक्षा देने बाइक से सिवानी जा रहे आसलवास दुबिया वासी पूर्व सरपंच मदन लाल व उनकी बेटी प्रीति काे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसा लोहानी गांव के पास हुआ। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों को नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

CET की परीक्षा देने जा रही थी सिवानी

हादसा सुबह करीब साढे़ छह बजे हुआ। आसलवास दुबिया वासी 20 वर्षीय प्रीति का सीईटी का पेपर था और उसका परीक्षा केंद्र सिवानी आया हुआ था। वह सुबह करीब साढे़ छह बजे अपने पिता पूर्व सरपंच करीब 23 वर्षीय मदन लाल के साथ बाइक पर सवार होकर परीक्षा देने सिवानी जा रही थी।

यह भी पढ़ें- एडमिट कार्ड में गलती है ताे ना करें चिंता, HSSC CET Exam में शामिल हो सकेंगे सभी उम्मीदवार; बस करें एक Email

अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर

जब वे लोहानी गांव के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मारी। जिसके बाद वे दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए। राहगीरों ने इसकी सूचना एंबुलेंस व पुलिस को दी। जिसके बाद दोनाें को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें- HSSC CET Exam 2023: हरियाणा ग्रुप डी परीक्षा आज से, इन Misconduct पर होंगे प्रतिबंधित, पढ़ें जरूरी निर्देश