Move to Jagran APP

Fogat sisters: रेसलिंग स्टार बन एक-एक कर विदा होती जा रहीं महावीर के आंगन की परियां

महावीर फौगाट ने बेटियों को रेसलर बनाकर अंतराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया। उनकी बेटी गीता और विनेश दांपत्य सूत्र बंधन में बंधकर ससुराल जा चुकी हैं। अब संगीता की भी सगाई हो गई है।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sun, 24 Nov 2019 01:42 PM (IST)Updated: Sun, 24 Nov 2019 05:14 PM (IST)
Fogat sisters: रेसलिंग स्टार बन एक-एक कर विदा होती जा रहीं महावीर के आंगन की परियां
Fogat sisters: रेसलिंग स्टार बन एक-एक कर विदा होती जा रहीं महावीर के आंगन की परियां

चरखी दादरी [सचिन गुप्ता]। महावीर फौगाट। ऐसा पहलवान पिता जो स्वयं ओलंपिक नहीं खेल पाया तो अपनी बेटियों को ऐसा प्रशिक्षण दिया कि वे अंतराष्ट्रीय रेसलिंग की स्टार बन गईं। इनमें से चार गीता, बबीता, रितु और संगीता उनकी बेटियां है और विनेश व प्रियंका उनके भाई की। गीता और विनेश दांपत्य सूत्र बंधन में बंधकर बाबुल के आंगन से ससुराल जा चुकी हैं।

loksabha election banner

बबीता का विवाह एक दिसंबर को है। गीता और बबीता की सबसे छोटी बहन संगीता की पदमश्री पहलवान बजरंग पुनिया के साथ सगाई हो गई है। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार सन 2020 में टोक्यो में होने वाले ओलंपिक गेम्स के बाद दोनों का विवाह हो जाएगा।

पहलवान महावीर फौगाट पद्मश्री बजरंग पुनिया के साथ अपनी बेटी संगीता फौगाट का रिश्ता पक्का करने के बाद आशीर्वाद देते हुए।

पिता महावीर के अरमानों को पूरा करने वालीं गीता ओलंपिक क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान के रूप में जानी जाती हैं। उनका विवाह दिल्ली के गांव नांगल ठाकरान निवासी अंतरराष्ट्रीय पहलवान पवन सरोहा के साथ हुआ है। उनके विवाह में गीता फौगाट की शादी में बालीवुड अभिनेता आमिर खान भी शरीक हुए थे, जिन्होंने गीता-बबीता और उनके पिता महावीर के जीवन पर फिल्म दंगल बनाई जो सुपर हिट रही।

विनेश का विवाह जींद जिले के गांव बखता खेड़ा निवासी अंतरराष्ट्रीय पहलवान सोमवीर राठी सालभर पहले 13 दिसंबर 2018 को हुआ था। यह भी उल्लेखनीय है कि गीता व विनेश ने विवाह के बाद भी कुश्ती से नाता नहीं तोड़ा। हाल ही में विनेश टोक्यो ओलंपिक के लिए भी क्वालीफाई कर चुकी हैं। परिवार का कहना है कि बबीता और संगीता भी विवाह के बाद रेसलिंग से जुड़ी रहेंगी। यह भी उल्लेखनीय है कि महावीर के परिवार की बेटियों की पसंद भी रेसलर ही रहे हैं।

बबीता ने सोशल मीडिया पर दी थी रिश्ते की जानकारी

कामनवेल्थ खेलों में गोल्ड मेडल विजेता बबीता ने इसी वर्ष 4 जून को भारत केसरी पहलवान विवेक सुहाग के साथ रिश्ता पक्का होने की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

बबीता ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को दिया शादी का निमंत्रण

अर्जुन अवॉर्डी पहलवान व दंगल गर्ल बबीता फौगाट ने शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलकर शादी का निमंत्रण दिया। बबीता फौगाट अपने मंगेतर विवेक सुहाग के साथ दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मिलीं। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने बबीता व विवेक को वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी। दंगल गर्ल बबीता फौगाट की शादी एक दिसंबर को भारत केसरी पहलवान विवेक सुहाग के साथ गांव बलाली में होगी। गांव बलाली में होने वाले शादी समारोह में विवेक सुहाग केवल 21 बारातियों के साथ पहुंचेंगे।

गांव में बेहद साधारण तरीके से रीति-रिवाजों के अनुसार शादी समारोह संपन्न होगा। उसके अगले ही दिन दो दिसंबर को दिल्ली में रिसेप्शन पार्टी होगी। इससे पहले बबीता फौगाट ने 20 नवंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर शादी का निमंत्रण दिया था। उसके अगले ही दिन 21 नवंबर को उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी के अलावा अन्य केंद्रीय मंत्रियों, अभिनेता सन्नी देओल व अन्य हस्तियों को शादी के लिए आमंत्रित किया था। बताया जा रहा है कि दिल्ली में होने वाले रिसेप्शन समारोह में काफी दिग्गज शामिल होकर दोनों को शुभकामनाएं देंगे।

सब्यसाची करेंगे वेडिंग ड्रेस डिजाइन

इंडियन फैशन इंडस्ट्री के जाने-माने फैशन डिजाइनर सब्यसाची दंगल गर्ल बबीता फौगाट के लिए वेडिंग ड्रेस डिजाइन करेंगे। इसके अलावा बबीता फौगाट के पिता द्रोणाचार्य अवॉर्डी महावीर फौगाट भी सब्यसाची द्वारा डिजाइन किया गया कोट-पेंट शादी में पहनेंगे। इसके लिए फौगाट फैमिली द्वारा मुंबई में सब्यसाची के स्टूडियो पहुंच कर आउटफिट फाइनल भी कर दी है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.