विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भिवानी में रिश्वत लेते फील्ड कानूनगो गिरफ्तार, नकल रपट अपलोड करने के लिए मांगे थे 10 हजार

Published: Fri, 18 Sep 2026 11:11 PM (IST)

विजिलेंस टीम ने भिवानी में एक फील्ड कानूनगो अशोक कुमार को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

भिवानी में 10 हजार रिश्वत लेते फील्ड कानूनगो अशोक कुमार गिरफ्तार।

भिवानी में 10 हजार रिश्वत लेते फील्ड कानूनगो अशोक कुमार गिरफ्तार।

HighLights

  1. विजिलेंस टीम ने फील्ड कानूनगो अशोक कुमार को पकड़ा।

  2. 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार।

  3. भू-स्वामित्व योजना की नकल रपट के लिए मांगी थी रिश्वत।

जागरण संवाददाता, भिवानी। विजिलेंस टीम ने तहसील कार्यालय में तैनात एक फील्ड कानूनगो को नकल रपट अपलोड करने के बददले 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपित कानूनगो अशोक कुमार के पास से रिश्वत की राशि बरामद की गई। विजिलेंस टीम मामले में कार्रवाई करने में जुटी है।

एसीबी इंस्पेक्टर जगजीत सिंह ने बताया कि एक शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को रिश्वत मांगने की शिकायत दी थी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए टीम ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत रेड की और फील्ड कानूनगो अशोक कुमार को 10 हजार की रिश्वत लेते हुए मौके से गिरफ्तार किया।

बताया गया है कि मामला मुंढाल गांव की भू-स्वामित्व योजना से जुड़ा हुआ है। योजना के तहत 20 साल या उससे अधिक समय से पंचायती जमीन पर कब्जा रखने वाले लोगों को सरकार की नीति के अनुसार मालिकाना हक दिए जाने की प्रक्रिया चल रही है।

इसी मामले में संबंधित जमीन की पैमाइश फील्ड कानूनगो द्वारा की गई थी। इसके बाद नकल रपट अपलोड करने और उपलब्ध करवाने के ऐवज में 10 हजार की रिश्वत मांगे जाने का आरोप है। आरोपित को लघु सचिवालय में एसडीएम कार्यालय के पास से गिरफ्तार किया गया।

विजिलेंस अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता की पहचान उसकी मांग पर गोपनीय रखी गई है। कार्रवाई के दौरान सरकार और विजिलेंस विभाग की ओर से नियमानुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट और शैडो टीम की मौजूदगी में ट्रैप कार्रवाई की गई। फिलहाल आरोपित फील्ड कानूनगो के खिलाफ जांच जारी है।