Move to Jagran APP

किसानों ने रबि फसल की बिजाई का 85 प्रतिशत कार्य किया पूरा

किसानों ने रबि की फसल की बिजाई का 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर

By JagranEdited By: Published: Mon, 06 Dec 2021 07:48 PM (IST)Updated: Mon, 06 Dec 2021 07:48 PM (IST)
किसानों ने रबि फसल की बिजाई का 85 प्रतिशत कार्य किया पूरा
किसानों ने रबि फसल की बिजाई का 85 प्रतिशत कार्य किया पूरा

राजेश कादियान, बवानीखेड़ा : किसानों ने रबि की फसल की बिजाई का 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया है। बवानीखेड़ा खंड में अभी तक गेहूं की करीब साढ़े 13 हजार हैक्टेयर की बिजाई हो चुकी है। केवल तीन हजार हैक्टेयर की बिजाई होना बाकी है। जिसका कार्य 15 दिसंबर तक पूर्ण कर लिया गया है।

loksabha election banner

बताया गया है कि अबकी बार धान की फसल की कटाई देर से होने और जमीन में नमी होने के चलते गेहूं की बिजाई पूर्ण नहीं हो पाई है। पिछले वर्ष यहां के किसानों ने साढ़े 17 हजार हैक्टेयर भूमि में गेहूं की बिजाई की थी जोकि अबकी बार एक हजार हैक्टेयर घटकर साढ़े 16 हजार हैक्टेयर तक की बिजाई संभव है। वहीं किसानों का सरसों की बिजाई के प्रति रुझान बढ़ा है। पिछले वर्ष की बजाय सरसों की बिजाई का डेढ़ हजार हैक्टेयर बिजाई का रकबा बढ़ा है। पिछले वर्ष यहां के किसानों 11 हजार हैक्टेयर पर सरसों की बिजाई की थी जोकि इस बार बढ़ कर साढ़े 12 हजार हैक्टेयर हो गई है।

बताया गया है कि सरसों की बिजाई में लागत कम आती है और बाजार में किसानों को भाव भी अच्छे मिलते हैं। इसके चलते लोगों का सरसों की बिजाई की और रुझान बढ़ा है। हालांकि किसानों ने चने की बिजाई पिछले वर्ष की बजाय 80 हैक्टेयर भूमि में कम की है। पिछले वर्ष 330 हैक्टेयर में चने की बिजाई की गई थी जोकि इस बार घट कर 250 हैक्टेयर रह गई है। वहीं चारे की बिजाई में भी 50 हैक्टेयर की कमी आई है। पिछले वर्ष किसानों ने 600 हैक्टेयर में हरे चारे की बिजाई की थी जोकि घट कर 550 हैक्टेयर रह गई है जौ की फसल की ओर भी किसानों का रुझान काफी कम हुआ है। पिछले वर्ष 350 हैक्टेयर में जौ की बिजाई की गई थी जोकि इस बार घट कर 40 हैक्टेयर रह गई है। बॉक्स..

किसानों का सरसों की बिजाई की ओर रुझान बढ़ा है। गेहूं की बजाय किसानों ने सरसों की फसल की बिजाई ज्यादा की है। पिछले वर्ष से डेढ़ हजार हैक्टेयर अधिक भूमि पर सरसों की बिजाई की गई। किसानों को सरसों की फसल की बिजाई एवं पोषण पर कम खर्च उठाना पड़ता है और सरसों की एमएसपी के दाम भी अच्छे हैं। गेहूं कि बिजाई का कार्य 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है। 15 दिसंबर तक शेष रही गेहूं कि बिजाई का कार्य किसानों द्वारा पूर्ण कर लिया जाएगा।

- डा. शमशेर सिंह ढुल, खंड कृषि अधिकारी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.