विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भिवानी में खेत में काम करते समय किसान की मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

Published: Mon, 28 Sep 2026 07:01 PM (IST)

चरखी दादरी के बिरही गांव में खेत में बाजरे की पुली इकट्ठा करते समय एक किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में ...और पढ़ें

भिवानी में खेत में काम करते समय किसान की मौत। फोटो जागरण

भिवानी में खेत में काम करते समय किसान की मौत। फोटो जागरण

HighLights

  1. बिरही गांव में खेत में काम करते किसान की मौत।

  2. बाजरे की पुली इकट्ठा करते समय अचानक बिगड़ी तबीयत।

  3. पुलिस ने चरखी दादरी सिविल अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम।

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी। जिले के गांव बिरही में सोमवार को खेत में बाजरे की पुली इकट्ठा करते समय किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने चरखी दादरी सिविल अस्पताल में कागजी कार्यवाही के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया। मृतक की पहचान महेंद्रगढ़ जिले के जाट डहरौली निवासी भूपेंद्र के रूप में हुई है।

सिविल अस्पताल पहुंचे स्वजनों ने बताया कि गांव बिरही में मृतक की ससुराल है। उसके सास-ससुर की मौत हो चुकी है और उसकी पत्नी के भाई नहीं हैं। जिसके चलते उसकी पत्नी ही बिरही कला में अपने मायके की जमीन व घर संभालती है। भूपेंद्र करीब 10 दिन पहले खेती का काम करवाने के लिए बिरही आया था।

सोमवार सुबह वह खेत में काम करने गया था और वहां बाजरे की पुली इकट्ठी कर रहा था। उसी दौरान अचानक से उसकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद आसपास काम कर रहे किसानों ने स्वजनों को सूचना दी और उसे संभाला व स्थानीय सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थी। बाद में सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस सिविल अस्पताल पहुंची और इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई।