हुक्के से हमला कर पूर्व सैनिक को घायल किया
चरखी दादरी दादरी जिला के गांव खेड़ी बूरा में गाली-गलौच करने से रोकने
जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : दादरी जिला के गांव खेड़ी बूरा में गाली-गलौच करने से रोकने पर एक व्यक्ति ने पूर्व सैनिक पर हुक्के से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए रोहतक पीजीआइ रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दिए बयान में गांव खेड़ी बूरा निवासी पूर्व सैनिक करीब 60 वर्षीय छोटूराम ने बताया कि बीती 8 सितंबर को दोपहर के समय वह गांव में ही ताश खेल रहे कुछ व्यक्तियों के पास खड़ा था। इस दौरान वहां मौजूद एक व्यक्ति उसके साथ गाली-गलौच करने लगा। जब उसने विरोध किया तो उक्त व्यक्ति ने वहां रखे हुक्के से उस पर हमला कर दिया। वहां पर मौजूद अन्य लोगों ने उसे छुड़वाया। इस हमले में छोटूराम गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद उसे उपचार के लिए दादरी के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे रोहतक पीजीआइ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घायल के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।