यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ई-श्रम कार्ड धारक श्रमिकों को मिलेगा दो लाख रुपये का मुफ्त बीमा : उपायुक्त
जागरण संवाददाता चरखी दादरी जिले के उपायुक्त प्रदीप गोदारा ने बताया कि श्रम एवं रोजगार मं˜

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : जिले के उपायुक्त प्रदीप गोदारा ने बताया कि श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की वेबसाइट पर सभी तरह के मजदूर जिनकी उम्र 16 से 59 साल के बीच है अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर और बैंक खाता नंबर के साथ अपना आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ दो लाख रुपये का मुफ्त बीमा किया जाएगा तथा भविष्य में श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की सेवाओं का लाभ दिया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि कोई भी मजदूर अपने नजदीकी किसी भी लोक सेवा केंद्र या पोस्ट आफिस में अपना पंजीकरण करवा सकता है। इसके लिए वह स्वयं भी वेबसाइट पर पंजीकरण कर सकते हैं। दो लाख रुपये का मुफ्त बीमा किया जाएगा तथा श्रम विभाग की सभी योजनाओं का लाभ जैसे बच्चों को छात्रवृत्ति, निशुल्क साइकिल, सिलाई मशीन, अपने काम के लिए निशुल्क उपकरण इत्यादि दिए जाते हैं। भविष्य में राशन कार्ड को इससे लिक किया जाएगा जिससे देश की किसी भी राशन की दुकान से राशन मिल जाएगा। इन श्रेणियों के श्रमिकों को मिलेगा लाभ
उपायुक्त ने बताया कि प्रत्येक कामगार का यह कार्ड बन सकता है। घर का नौकर या नौकरानी, खाना बनाने वाली बाई, सफाई कर्मचारी, गार्ड, कुली, रिक्शा चालक, ठेला में किसी भी प्रकार का सामान बेचने वाला वेंडर, चाट ठेला वाला, भेल वाला, चाय वाला, होटल के नौकर, वेटर, रिसेप्शनिस्ट, आपरेटर, हर दुकान का नौकर, सेल्समैन, हेल्पर, आटो चालक, ड्राइवर, पंचर बनाने वाला, ब्यूटी पार्लर की वर्कर, नाई, मोची, दर्जी, बढ़ई, प्लम्बर, बिजली मिस्त्री, पेंटर, टाइल्स वाला, वेल्डिग वाला, खेती वाले मजदूर, नरेगा मजदूर, ईंट भट्ठा के मजदूर, पत्थर तोड़ने वाले, खदान मजदूर, फाल्स सीलिग वाला, मूर्ति बनाने वाले, मछुआरा, चरवाहा, डेयरी वाले, सभी पशुपालक, हाकर, जोमेटो स्विगी के डिलीवरी ब्वाय, अमेजान फ्लिपकार्ट के डिलीवरी ब्वाय, नर्स, वार्ड ब्वाय, आया, मंदिर के पुजारी, विभिन्न सरकारी आफिस के दैनिक वेतन भोगी, कलेक्टर रेट वाले कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा वर्कर इत्यादि सभी तरह के व्यक्तियों का पंजीयन हो सकता है।
