Move to Jagran APP

मांगों को लेकर कर्मचारियों ने शुरू किया सत्याग्रह आंदोलन, दिया धरना, नारेबाजी की

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : सर्व कर्मचारी संघ संबंधित भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी मह

By JagranEdited By: Published: Wed, 03 Oct 2018 12:21 AM (IST)Updated: Wed, 03 Oct 2018 12:21 AM (IST)
मांगों को लेकर कर्मचारियों ने शुरू किया सत्याग्रह आंदोलन, दिया धरना, नारेबाजी की
मांगों को लेकर कर्मचारियों ने शुरू किया सत्याग्रह आंदोलन, दिया धरना, नारेबाजी की

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी :

loksabha election banner

सर्व कर्मचारी संघ संबंधित भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर दादरी नगर के लाला लाजपतराय चौक पर महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिवस कर्मचारियों ने सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया। कर्मचारियों ने सरकार की दमनकारी, हठधर्मिता के विरोध नारेबाजी भी की।

सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले सभी संगठनों के पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने राष्ट्रपति महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी। सत्याग्रह आंदोलन की अध्यक्षता एसकेएस संयोजक राजकुमार घिकाड़ा ने की। संचालन सह संयोजक कृष्ण भागवी ने की। मुख्य वक्ता के तौर पर हेमसा जिला प्रधान विजय लांबा, चतुर्थ श्रेणी राज्य उपप्रधान रमेश मौडी, सीटू राज्य प्रधान रणधीर कुंगड, हलका प्रधान रामनिवास मिर्च, अध्यापक कृष्ण फौगाट, जिला अध्यापक कोषाध्यक्ष जयवीर, प्रधान राजेंद्र मास्टर ने संबोधित किया। राजकुमार घिकाड़ा ने बताया कि हरियाणा सरकार कर्मचारियों पर एस्मा जैसे काले कानून, दमनकारी नीतियां लागू करना चाहती है। जिसे सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले आने वाले कर्मी सहन नहीं करेंगे। यदि सरकार नहीं चेती तो आगामी आंदोलन में सभी कैबिनेट मंत्रियों के विधानसभा क्षेत्रों में जाकर कर्मी आमजन के सहयोग से पोल खोल अभियान चलाएंगे। यह अभियान 20 अक्टूबर तक चलेगा। इसके बाद 28 अक्टूबर को सभी कैबिनेट मंत्रियों का घेराव किया जाएगा। इसके बाद भी सरकार नहीं जागी तो एसकेएस के आह्वान पर 15 नवंबर से कर्मी राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहेंगे। सर्व कर्मचारी संघ 3 अक्टूबर को नगर परिषद की हड़ताल का समर्थन करेगा कि 24 मई को सरकार के साथ जिन मुद्दों पर समझौता हुआ उसे पूर्ण रूप से लागू किया जाए। ये रहे मौजूद

इस अवसर पर बिजली बोर्ड से ओमबीर कालेहर, पब्लिक हेल्थ से जगबीर प्रधान, सतबीर सरोहा, सुनील लांबा, सतीश कोषाध्यक्ष, जिला प्रधान एमपीएचडब्ल्यू नफे ¨सह, संजय साहु, रामपाल झोझू, र¨वद्र सचिव दादरी ब्लॉक, राजेश साहु, राजकुमार डीपीई, भीखूराम, बलवान ¨सह लिपिक, महाबीर, विकास, विनोद कुमार, सज्जन ¨सह, राजू रंगा, मनोज कुमार, महीपाल, मनोज कुमार, कर्मबीर इत्यादि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.