विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चरखी दादरी में 14 हजार उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन कटे, फिर भी 210 करोड़ रुपये बकाया

Published: Mon, 26 Oct 2026 03:20 PM (IST)

चरखी दादरी में बिजली निगम ने 14,010 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे, फिर भी 210 करोड़ रुपये से अधिक के बिजली बिल बकाया हैं।

निगम की ओर से अब तक 14,010 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे जा चुके हैं।

निगम की ओर से अब तक 14,010 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे जा चुके हैं। 

HighLights

  1. चरखी दादरी में 14,010 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे गए।

  2. कनेक्शन कटने के बाद भी 210 करोड़ रुपये से अधिक बकाया।

  3. बिजली निगम बकाया वसूली के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।

सोनू जांगड़ा, चरखी दादरी। बिजली बिलों का भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली निगम की कार्रवाई के बावजूद बकाया राशि का आंकड़ा करोड़ों रुपये में बना हुआ है। निगम की ओर से अब तक 14,010 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे जा चुके हैं।

इन उपभोक्ताओं पर बिजली बिलों के रूप में 133 करोड़ 63 लाख 86 हजार रुपये बकाया थे। इसके बावजूद जिले में अभी भी 30,560 उपभोक्ताओं की ओर से 77 करोड़ 28 लाख 36 हजार रुपये की बिल राशि जमा नहीं कराई गई है। ऐसे में बिजली निगम के सामने बकाया बिलों की वसूली बड़ी चुनौती बनी हुई है।

जिले में दादरी शहर, सबर वन, सांजरवास व झोझू, अटेला, बाढड़ा पावर स्टेशनों से बिजली आपूर्ति होती है। बिजली निगम की ओर से उपभोक्ताओं को समय पर बिल जमा कराने के लिए जागरूक करने के साथ-साथ बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है।

निर्धारित समय पर बिल का भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। इसके बावजूद बड़ी संख्या में उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन्होंने लंबे समय से अपने बिजली बिलों का भुगतान नहीं किया है। निगम को इनसे बकाया राशि वसूलने के लिए लगातार प्रयास करने पड़ रहे हैं।

घरेलू से लेकर औद्योगिक कनेक्शन तक बकाया

बिजली निगम की बकाया राशि में घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं के अलावा एचटी इंडस्ट्रियल, एलटी इंडस्ट्रियल, कृषि, स्ट्रीट लाइट, पीडब्ल्यू वर्क्स और गांव की चौपालों सहित विभिन्न श्रेणियों के कनेक्शन शामिल हैं। इन सभी श्रेणियों में लंबित बिलों की वसूली निगम के लिए अहम है।

समय पर बिल जमा नहीं होने से बकाया राशि का बोझ बना हुआ है। निगम की ओर से ऐसे उपभोक्ताओं की पहचान कर भुगतान सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।निगम द्वारा काटे गए कनेक्शन का विवरण

यहाँ आपके डेटा के अनुसार स्वच्छ, रेस्पॉन्सिव और सुंदर स्टाइल वाला HTML कोड दिया गया है: ```html

निगम द्वारा काटे गए कनेक्शन का विवरण

 
श्रेणी उपभोक्ता राशि
घरेलू 11495 9022.08
व्यावसायिक 1884 1423.24
एचटी इंडस्ट्रियल 70 1325.15
एलटी इंडस्ट्रियल 199 1027.42
कृषि क्षेत्र 328 432.69
स्ट्रीट लाइट 01 0.20
पीडब्ल्यू वर्क्स 11 61.27
गांव की चौपाल 22 71.81

 

ये है जिले के डिफाल्टर उपभोक्ताओं की बकाया राशि

श्रेणी उपभोक्ता बकाया राशि (लाख ₹)
घरेलू 21033 2356.21
व्यावसायिक 2388 482.18
एचटी इंडस्ट्रियल 50 1014.02
एलटी इंडस्ट्रियल 96 951.59
कृषि क्षेत्र 6202 242.45
स्ट्रीट लाइट 47 31.97
पीडब्ल्यू वर्क्स 406 1626.20
गांव की चौपाल 08 109.92
मिल्क प्लांट 07 11.36
सिंचाई 26 549.09
अन्य 294 338.02
कुल योग 30557 7713.01

*नोट: उपरोक्त राशि लाख रुपये में है।

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के एसडीओ आशीष सोढ़ी ने कहा कि निगम की ओर से उपभोक्ताओं से अपील की जाती है कि वे अपने बिजली बिलों का भुगतान निर्धारित समय पर करें। इससे कनेक्शन कटने जैसी कार्रवाई से बचा जा सकता है। जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन बकाया राशि के कारण काटे जा चुके हैं, उन्हें भी नियमानुसार बकाया भुगतान और कनेक्शन बहाली की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।