Move to Jagran APP

दुर्गा एप के बारे में कालेज छात्राओं को किया जागरूक, आत्मरक्षा के बताए तरीके

संवाद सूत्र, झोझू कलां : दादरी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे महिला सशक्तीकरण एवं जागरूकता अभिय

By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Sep 2018 11:45 PM (IST)Updated: Tue, 11 Sep 2018 11:45 PM (IST)
दुर्गा एप के बारे में कालेज छात्राओं को किया जागरूक, आत्मरक्षा के बताए तरीके
दुर्गा एप के बारे में कालेज छात्राओं को किया जागरूक, आत्मरक्षा के बताए तरीके

संवाद सूत्र, झोझू कलां :

loksabha election banner

दादरी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे महिला सशक्तीकरण एवं जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को राजकीय महिला महाविद्यालय झोझू में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दुर्गा शक्ति एप संबंधी जागरूकता के लिए आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर दादरी महिला थाना एसएचओ मनीषा छात्राओं से रूबरू हुई। कार्यक्रम में एसएचओ मनीषा द्वारा बुरी मानसिकता एवं विकृत कुरीतियों को बदलने तथा महिलाओं के साथ सम्मान पूर्वक व्यवहार करने बारे विस्तारपूर्वक विचार व्यक्त किए गए।

उन्होंने कहा कि बुरी मानसिकता तथा कुरीतियां महिला विरुद्ध अपराध का मुख्य कारण हैं। बुरी मानसिकता एवं कुरीतियों को बदल कर, महिलाओं को सशक्त एवं आत्मरक्षा में निपुण बनाकर तथा जागरूक करके अपराधों पर लगाम लगाई जा सकती है । एसएचओ मनीषा ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए दादरी पुलिस की ओर से चलाए जा रहे जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया और साथ में दुर्गा शक्ति एप के बारे में विस्तार से जानकारी दी। छात्राओं ने भी गंभीरता दिखाते हुए एसएचओ मनीषा से दुर्गा शक्ति एप के बारे में प्रश्न पूछे।

एसएचओ मनीषा ने कहा कि किसी भी तरह के महिला विरुद्ध अपराध की जानकारी पुलिस को दें ताकि तुरंत कार्रवाई की जा सके। इस अवसर पर बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं अभियान व दुर्गा शक्ति टीम से जुड़े प्रवीन गर्ग ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि विपरित समय में पुलिस सहायता के लिए दुर्गा शक्ति एप एक उपयोगी मोबाइल एप है। दुर्गा शक्ति ऐप के माध्यम से विपत्ति के समय में एक बटन भर दबाने से ही पुलिस सहायता उपलब्ध होगी । कोई भी इस एप का उपयोग कर सकता है।

उन्होंने बताया कि किसी भी तरह के महिला विरुद्ध अपराध की सूचना महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 पर भी दी जा सकती है। कार्यक्रम के दौरान एसएचओ मनीषा के मार्गदर्शन में दुर्गा शक्ति रैपिड एक्शन फोर्स की टीम द्वारा छात्राओं को दुर्गा शक्ति मोबाइल एप के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए एप को डाउनलोड करवाया गया। इस अवसर पर एसएचओ मनीषा की मौजूदगी में दुर्गा शक्ति टीम के साथ साथ प्रवीन गर्ग मीनू देशवाल व कालेज स्टाफ मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.