Move to Jagran APP

तुलसी के पौधे किए वितरित

सिद्ध पीठ जहरगिरी आश्रम के पीठाधीश्वर महंत अशोक गिरी ने लोगों को तुलसी के पौधे व अन्य पौधे वितरित किए।

By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Jun 2020 06:00 AM (IST)Updated: Fri, 05 Jun 2020 06:20 AM (IST)
तुलसी के पौधे किए वितरित
तुलसी के पौधे किए वितरित

जागरण संवाददाता, भिवानी: प्रकृति का न करें हरण आओ बचाएं पर्यावरण। पर्यावरण का रखें ध्यान, तभी बनेगा देश महान। यह संदेश सिद्ध पीठ जहरगिरी आश्रम के पीठाधीश्वर महंत अशोक गिरी ने दिया। आश्रम में शिव शक्ति जन कल्याण सेवा ट्रस्ट के द्वारा लोगों को तुलसी के पौधे व अन्य पौधे वितरित किए गए।

loksabha election banner

अशोक गिरी ने बताया कि पेड़-पौधों को नष्ट ना करें। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए मानसून के दौरान सभी को पेड़ पौधे लगाने की सलाह भी दी। साथ ही तुलसी के वैज्ञानिक व धार्मिक महत्व के बारे में बताया कि हिदू धर्म में तुलसी का बड़ा महत्व होता है। घर में कोई पेड़-पौधा हो न हो पर तुलसी का पौधा जरूर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद और विज्ञान में भी तुलसी के पौधे का बहुत महत्व माना गया है। दूसरी ओर तुलसी के बगैर घर को भी जैसे अधूरा ही माना जाता है। तुलसी के पौधे में एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल व एंटीबायोटिक गुण होते हैं, जो संक्रमण से लड़ने में शरीर को सक्षम बनाते हैं। तुलसी का पौधा घर में होने से घर का वातारण शुद्ध होता है। घरों में तुलसी का पौधा होने पर वहां पर वास्तु संबंधी दोष नहीं होता है।

इस अवसर पर नरेश तंवर हलवास, कैलाश गिरी, भगवान गिरी, गणेश गिरी, दशरथ गिरी, शिव गिरी, दीपक विशाल, आनंद, मुकेश सोनी, विजेंद्र जोगी, सुरेश सैनी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.