Move to Jagran APP

दुष्यंत हरियाणा के लोगों की आस : दिग्विजय

जागरण संवाददाता, भिवानी : डा. अजय ¨सह चौटाला ने इनेलो संगठन के लिए 24 घंटे काम किया है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Nov 2018 07:08 PM (IST)Updated: Mon, 12 Nov 2018 07:08 PM (IST)
दुष्यंत हरियाणा के लोगों की आस : दिग्विजय
दुष्यंत हरियाणा के लोगों की आस : दिग्विजय

जागरण संवाददाता, भिवानी : डा. अजय ¨सह चौटाला ने इनेलो संगठन के लिए 24 घंटे काम किया है। जब पार्टी संगठन 2004 के चुनाव के बाद संकट की घड़ी में था तब इनेलो राष्ट्रीय महासचिव ने 664 किलोमीटर पदयात्रा करके हरियाणा की राजनीति में बदलाव लाने का काम किया था। यही नही इससे पहले डा अजय ¨सह चौटाला 1977 से इनेलो संस्थापक जननायक चौ देवीलाल के साथ प्रदेश के हर कोने में घुमकर पार्टी संगठन को मजबूत बनाने का बीड़ा उठाया। उन्होंने दिवार बनकर ओमप्रकाश चौटाला को हरियाणा प्रदेश की बागडोर संभालने में अहम भूमिका निभाई थी। आज जो लोग कार्यकर्ताओं को कांग्रेसी कहकर अपना व्यक्तिगत स्वार्थ निकालने में लगे हुए है, वही लोग आज भूपेंद्र हुड्डा और मनोहरलाल के साथ एक थाली में खाना खाते हैं। जहां दुष्यंत चौटाला सड़क से लेकर संसद तक किसान, दलित, कमेरे, युवा, महिलाओं पर अत्याचार के साथ-साथ कर्मचारियों की आवाज को बुंलद करते आ रहे है। वही ये लोग पार्टी संगठन को कमजोर करने के लिए विधानसभा में जनहितैषी मुद्दों को उठाने में भी हिचकिचाते हैं। यह आरोप इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने देर रात हलका तोशाम व बाढड़ा में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि दुष्यंत और वे स्वयं जननायक चौधरी देवीलाल की नीतियों को आग बढाने में विश्वास रखते है। वही उन्होंने इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला से संर्घष करने का मादा सीखा है। डा. अजय ¨सह चौटाला ने उन्हें जनता के दिलों में जगह बनाना सिखाया है। वही प्रदेश की जनता से उन्होंने हार को जीत में बदलना सीखा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2008 में डा. अजय ¨सह चौटाला की 664 पदयात्रा को कोन भुला सकता है, जिसमें एक-एक कार्यकर्ता ने पार्टी संगठन को मजबूती देने के लिए दिन रात एक कर दी थी। दिग्विजय ने कहा कि आज युवा तबका हर क्षेत्र में अपने आप को मजबूत बनाने के लिए अग्रसर है। दुष्यंत चौटाला जैसे युवा नेता की आज प्रदेश को सख्त जरुरत है इसलिए अब ना झुकेंगे ना रुकेंगे। उन्होंने कहा कि अब कार्यकर्ताओं ने चंडीगढ़ पहुंचने का मन बना लिया है। इसलिए 17 नंवबर को जींद में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में बड़ा फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 17 नंवबर को जींद में असली इनेलो कार्यकारिणी मौजूद होगी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.