दिग्विजय चौटाला ने निभाया अपना वादा, युवाओं की मांग पर भेजी क्रिकेट व वालीबॉल खेल किट
दिग्विजय चौटाला ने बवानीखेड़ा के युवाओं से किया अपना वादा निभाते हुए क्रिकेट और वॉलीबॉल खेल किट भिजवाईं।

युवाओं की मांग पर भेजी क्रिकेट व वालीबॉल खेल किट (जागरण फोटो)
HighLights
दिग्विजय चौटाला ने बवानीखेड़ा युवाओं को खेल किट भेजने का वादा पूरा किया।
क्रिकेट और वॉलीबॉल किटें सेठी धनाना ने खिलाड़ियों को वितरित कीं।
युवाओं ने दिग्विजय चौटाला की खेल के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की।
जागरण संवाददाता, भिवानी। जननायक जनता पार्टी (जजपा) के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने युवाओं से किया अपना वादा पूरा करते हुए बवानीखेड़ा के खिलाड़ियों के लिए खेल सामग्री भिजवाई है।
बीते दिनों बवानीखेड़ा दौरे के दौरान स्थानीय युवाओं ने उनके समक्ष क्रिकेट और वालीबाल खेल किट उपलब्ध कराने की मांग रखी थी। युवाओं की इस जरूरत को प्राथमिकता देते हुए दिग्विजय चौटाला ने तुरंत खेल किट बवानीखेड़ा पहुंचाई। दिग्विजय चौटाला के निर्देशों का पालन करते हुए जजपा युवा जिला अध्यक्ष सेठी धनाना ने खिलाड़ियों को खेल किट सौंपी।
इस अवसर पर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला और उन्होंने खेल सामग्री मिलने पर खुशी जाहिर की। खेल किट वितरित करते हुए युवा जिला अध्यक्ष सेठी धनाना ने दिग्विजय चौटाला की कार्यशैली की सराहना की। उन्होंने कहा कि दिग्विजय चौटाला अपनी जुबां के पक्के इंसान हैं और युवाओं से जो वादा करते हैं, उसे हर हाल में पूरा करते हैं।
दिग्विजय चौटाला स्वयं एक उत्कृष्ट खिलाड़ी रह चुके हैं। यही कारण है कि वे खेल और खिलाड़ियों की भावनाओं को बखूबी समझते हैं। युवाओं को आगे बढ़ाने और खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए वे हर समय प्रयासरत रहते हैं।
बवानीखेड़ा युवा शहरी हल्का प्रधान मुनीश राणा ने युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को दुरुस्त रखते हैं, बल्कि अनुशासन और टीम भावना भी सिखाते हैं। इस दौरान उन्होंने युवाओं की ओर से दिग्विजय चौटाला का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने इतनी तत्परता से खिलाड़ियों की मांग को पूरा किया।
