विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'राम और रोम की संस्कृति में अंतर', भिवानी में CM योगी बोले- पूरे देश ने जश्न मनाया, कांग्रेस के लोगों ने नफरत

Published: Mon, 30 Sep 2024 04:20 PM (IST)

Haryana Election 2024 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भिवानी में चुनावी जनसभा को संबोधित कर कांग्रेस पर जमकर ...और पढ़ें

भिवानी में CM योगी बोले- पूरा देश जश्न मनाया, कांग्रेस के लोगों ने नफरत।
भिवानी में CM योगी बोले- पूरा देश जश्न मनाया, कांग्रेस के लोगों ने नफरत।

HighLights

  1. 'कांग्रेस पार्टी आएगी, सब बर्बाद हो जाएगा'
  2. 'कांग्रेस पर लगाया विभाजनकारी राजनीति का आरोप'
  3. 'हिंदू भावनाओं के साथ खेला, तुष्टीकरण की राजनीति में लगे रहे '

पीटीआई, भिवानी। हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को भिवानी में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने हरियाणा में कनेक्टिविटी, आईआईटी, आईआईएम, एम्स और मेडिकल कॉलेजों की स्थापना पर भाजपा सरकार की विकासात्मक पहलों पर जोर दिया।

सीएम योगी ने इस दौरान कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम एक बार फिर अयोध्या आए हैं। पूरा देश जश्न मना रहा है, लेकिन कांग्रेस के इन लोगों को इससे भी नफरत है। राम की संस्कृति और रोम की संस्कृति में अंतर है।

'डबल इंजन के महत्व पर दिया जोर'

सीएम योगी ने कहा कि एक तरफ भगवान राम अयोध्या आए हैं और दूसरी तरफ वे लोग जो रोम में पले-बढ़े हैं, जो खुद को 'एक्सीडेंटल हिंदू' कहते हैं। सीएम योगी ने डबल इंजन सरकार के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि 2014 में पीएम मोदी प्रधानमंत्री बने। जब 2017 में उत्तर प्रदेश में बीजेपी आई और डबल इंजन की सरकार बनी तो प्रदेश में तेजी से विकास हुआ।

'कांग्रेस आएगी तो सब बर्बाद हो जाएगा'

सीएम योगी ने कहा कि भिवानी के लोगों को मैं धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने कांग्रेस को यहां कभी खाता नहीं खोलने दिया। क्योंकि यहां के लोग जानते हैं कि जब भी कांग्रेस पार्टी आएगी, सब कुछ बर्बाद हो जाएगा।

उन्होंने कांग्रेस पर विभाजनकारी राजनीति का आरोप लगाया। कहा कि उन्होंने अपने फायदे के लिए देश को विभाजित कर दिया। हिंदू भावनाओं के साथ खेला और तुष्टीकरण की राजनीति में लगे रहे। विकास के नाम पर उन्होंने सिर्फ अपनी जेबें भरीं और ऐसा कुछ नहीं किया जिससे देश लाभान्वित हो सके।

यह भी पढ़ें- 'हरियाणा में नहीं चाहिए ऐसी सरकार', चुनाव से पहले अदाणी पर ये क्या बोल गए राहुल गांधी