राजस्थान से सरसों लाने की सूचना पर छापे, देर रात तक चेकिग
संवाद सूत्र ढिगावा मंडी किसानों की सरसों मंडियों से खरीदी जा रही है। उच्च अधिकारियों क
संवाद सूत्र, ढिगावा मंडी : किसानों की सरसों मंडियों से खरीदी जा रही है। उच्च अधिकारियों को मिल और कुछ व्यापारियों द्वारा राजस्थान से सरसों लाने की जानकारी मिल रही थी। इसी सूचना पर मंगलवार देर शाम एसडीएम लोहारू के नेतृत्व में टीम का गठन कर छापेमारी की गई। नायब तहसीलदार अशोक कुमार, एईटीओ सहित अन्य कर्मचारी ढिगावा मंडी क्षेत्र में सरसों गोदाम, मिल और अनाज मंडी में पहुंचे। सरसों के स्टॉक की वेरीफिकेशन की जा रही है। यदि सरसों के वेरीफिकेशन में गड़बड़ी मिली तो व्यापारियों पर कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।
सरसों का सरकार की तरफ से 4650 रुपये प्रति क्विटल रेट रखा गया है। किसानों को इसका व्यापारियों से 530 0 रुपये तक मिल रहे हैं। इसलिए किसान सरकारी एजेंसी को अपनी सरसों बेचने के बजाय प्राइवेट को बेच रहे हैं। मंडी में आने वाली सरसों का रिकार्ड दर्ज है लेकिन काफी सरसों ऐसी है जो खेत से सीधा मिल या अन्य जगह पर पहुंचने की अधिकारियों के पास जानकारी थी। इसके साथ ही राजस्थान के अलवर की तरफ से सरसों लाने की सूचना मिली थी। सरसों खरीद के संदर्भ में एसडीएम लोहारू ने टीम का गठन कर सभी जगह वेरीफिकेशन करने के आदेश जारी किए। टीम देर रात तक वेरिफिकेशन करती रही। बाहर से सरसों लाने के साथ-साथ सरकार को टैक्स नहीं देने की सूचनाएं मिली थी। उसी के आधार पर तेल मिल, गोदामों और मंडी में रखे सरसों कट्टों का फिजिकल वेरिफिकेशन शुरू किया गया है। बुधवार दोपहर बाद तक वेरिफिकेशन रिपोर्ट सामने आएगी।
-जगदीश चंद्र, एसडीएम लोहारू