धर्मवीर सिंह ने संभाला दादरी जिला उपायुक्त का कार्यभार
जागरण संवाददाता चरखी दादरी वर्ष 2012 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी धर्मवीर सिह
जागरण संवाददाता, चरखी दादरी: वर्ष 2012 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी धर्मवीर सिंह ने दादरी जिला के उपायुक्त के तौर पर अपना कार्यभार संभाल लिया है। स्थानीय नागरिकों ने उनकी नियुक्ति को लेकर प्रसन्नता व्यक्त की है। कैथल में उपायुक्त और कान्फेड के महाप्रबंधक रहे धर्मवीर सिंह ने दादरी उपायुक्त का कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने पंचकूला में उपायुक्त पद पर स्थानांतरित हुए मुकेश कुमार आहूजा का स्थान लिया है। धर्मवीर सिंह एक कुशल प्रशासनिक अधिकारी होने के साथ-साथ आम जनता की शिकायतों व समस्याओं को प्राथमिकता के तौर पर हल करने में विश्वास रखते हैं। पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रवीन बंसल को दादरी शहर में जलापूर्ति नियमित करने के निर्देश दिए हैं। वह पंद्रह साल पहले दादरी में एसडीएम रह चुके हैं। यहां की भौगोलिक व सामाजिक परिस्थितियों से बखूबी वाकिफ हैं। आज नगर के अनेक मौजिज नागरिकों, अधिवक्ताओं, कर्मचारियों व अधिकारियों ने उपायुक्त से मुलाकात की और उनके दादरी आगमन पर खुशी जताई है।