Move to Jagran APP

गांधी जी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, अग्रवाल सभा ने दी श्रद्धांजलि

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : समाज सेवी संस्था अग्रवाल सभा ने बुधवार को स्थानीय रासीवासिया धर्म

By JagranEdited By: Published: Wed, 30 Jan 2019 11:34 PM (IST)Updated: Wed, 30 Jan 2019 11:34 PM (IST)
गांधी जी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, अग्रवाल सभा ने दी श्रद्धांजलि
गांधी जी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, अग्रवाल सभा ने दी श्रद्धांजलि

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : समाज सेवी संस्था अग्रवाल सभा ने बुधवार को स्थानीय रासीवासिया धर्मशाला में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई। सदस्यों ने

loksabha election banner

यहां स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। अग्रवाल सभा के प्रधान बलराम गुप्ता ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को शांति का दूत बताया। गुप्ता ने कहा कि मोहन दास कर्मचंद गांधी भारत एवं भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। सत्याग्रह एवं अ¨हसा के सिद्धांतों पर चलकर उन्होंने भारत को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने पूरी दुनिया के नागरिकों को अधिकार एवं स्वतंत्रता आंदोलन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अ¨हसा एवं सत्य का पालन किया। 1951 में भारत वापिस आने से पहले गांधी ने एक प्रवासी वकील के रूप में दक्षिण अफ्रीका में भारतीय समुदाय के लोगों के नागरिक अधिकारों के लिए संघर्ष किया। बिहार के चंपारन और गुजरात के खेड़ा में हुए आंदोलन में महात्मा गांधी ने भारत में पहली राजनीतिक सफलता दिलवाई। उन्होंने असहयोग आंदोलन चलाया। उन्होंने स्वराज एवं नमक सत्याग्रह किया। इस अवसर पर दादरी पुलिस थाना प्रभारी दलबीर ¨सह, कृष्ण गोयल, जोगेंद्र मित्तल, सोनू गोयल, मनमोहन जैन, मितेष काहनौरिया, राजकुमार गोयल, पवन दिल्लीवान, अनिल ¨सगला, महेन्द्र ऐरन, रजत, सुबोध, मुकेश, विनोद गर्ग, अमित गर्ग, मुकेश बंसल, बलबीर ¨सह भी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.