विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'वन नेशन वन इलेक्शन, बीजेपी के चोचले, आम जनता को वन नेशन वन एजुकेशन चाहिए', भिवानी में बोले सीएम केजरीवाल

By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
Published: Sun, 03 Sep 2023 06:32 PM (IST)Updated: Sun, 03 Sep 2023 08:10 PM (IST)

हरियाणा के भिवानी में दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने वन नेशन वन इलेक्शन ...और पढ़ें

भिवानी में दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर कसा तंज।
भिवानी में दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर कसा तंज।

भिवानी, जागरण संवाददाता। Arvind Kejriwal On One Nation One Election आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश में 'वन नेशन-वन इलेक्शन' से आम आदमी को क्या लेना। आज देश को 'वन नेशन-वन इलेक्शन' की नहीं बल्कि 'वन नेशन-वन एजुकेशन' की जरूरत है। 'वन नेशन वन इलाज' सिस्टम की जरूरत है।

बता दें कि अरविंद केजरीवाल भिवानी में आम आदमी पार्टी के राज्य स्तरीय पदाधिकारियों शपथ ग्रहण समारोह में बोल रहे थे। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, पूर्व सांसद अशोक तंवर ने भी शिरकत कर आप के नवनियुक्त चार हजार पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। अपने भाषण में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 'वन नेशन-वन इलेक्शन' भाजपा का चोचला है।

'इस संगठन को कोई हरा नहीं सकता'

उन्होंने कहा कि अगले 15 अक्तूबर तक हरियाणा के लगभग 20 हजार बूथों पर बूथ वाइज 10-10 कार्यकर्ताओं का संगठन तैयार किया जाएगा। इस प्रकार आम आदमी पार्टी का हरियाणा में अगले डेढ़ माह में दो लाख पदाधिकारियों का सबसे बड़ा संगठन होगा, जो भाजपा के संगठन से भी बड़ा होगा। इस संगठन को कोई हरा नहीं सकता।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश में भाजपा का सफाया आम आदमी पार्टी ही कर सकती है। उनकी पार्टी का गठन ही विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा स्वच्छ राजनीति ना करने के चलते हुआ है। उन्होंने शपथ ग्रहण के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं से साफ कहा कि जो कार्यकर्ता टिकट या पद के लालच में उनकी पार्टी में आया है तो ऐसे व्यक्तियों को समझना चाहिए कि यह पार्टी उनके लिए नहीं है।

उन्होंने कहा कि अगर हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो दिल्ली व पंजाब की तर्ज पर हरियाणा में बिजली, फ्री की जाएगी।

CM मान ने PM मोदी पर कसा तंज

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने कहा कि पंजाब में पिछले डेढ़ साल में 35 हजार युवाओं को स्थायी रोजगार दिया है तथा वहां बिजली के बिल माफ किए हैं। इसी प्रकार का विकास यदि हरियाणा के लोग चाहते हैं तो 'आप' को चुनें। उन्होंने अपने भाषण में प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें शक है कि प्रधानमंत्री को चाय भी बनानी आती है या नहीं। जहां चाय बेचने का जिक्र करते हैं, उस समय वहां पर कोई रेलवे स्टेशन ही नहीं था।