Move to Jagran APP

डीसी ने पहले स्वयं ली एलबेंडजोल की गोली, फिर बच्चों को किया प्रेरित

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : उपायुक्त अजय ¨सह तोमर ने शुक्रवार को स्थानीय राजकीय कन्या व

By JagranEdited By: Published: Fri, 08 Feb 2019 11:21 PM (IST)Updated: Fri, 08 Feb 2019 11:21 PM (IST)
डीसी ने पहले स्वयं ली एलबेंडजोल की गोली, फिर बच्चों को किया प्रेरित
डीसी ने पहले स्वयं ली एलबेंडजोल की गोली, फिर बच्चों को किया प्रेरित

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : उपायुक्त अजय ¨सह तोमर ने शुक्रवार को स्थानीय राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और वैश्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बच्चों को एलबेंडाजोल की टेबलेट खिलाकर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ किया। इस अभियान के तहत दादरी जिले के एक लाख चालीस हजार बच्चों को पेट के कीड़े बाहर करने की दवा खिलाई जाएगी। उपायुक्त अजय ¨सह तोमर ने एलबेंडाजोल के प्रति वहम को दूर करने के लिए पहले स्वयं गोली का सेवन किया और उसके बाद छात्राओं को खिलाई। उपायुक्त ने कहा कि स्वस्थ रहना प्रत्येक विद्यार्थी के लिए आवश्यक है। सेहतमंद बच्चे ही जीवन के हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ते हैं। चाहे खेल हो या पढ़ाई, बच्चों के जीवन की पहली आवश्यकता अच्छी सेहत होना है। स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए विद्यार्थियों को सामान्य तौर पर भी साल छह महीने में एक बार पेट के कीड़ों की दवाई ले लेनी चाहिए। इस दवाई का कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं होता। उपायुक्त अजय ¨सह तोमर ने वैश्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में लड़के और लड़कियों को भी एलबेंडाजोल की टेबलेट वितरित की। उन्होंने कहा कि बच्चों को स्वास्थ्य और सफाई के प्रति सचेत रहना चाहिए। पढ़ाई और खेल दोनों विद्यार्थी के लिए जरूरी हैं तभी उनका सर्वांगीण विकास हो सकता है।

loksabha election banner

बाक्स :

सभी बच्चों को दी जाएगी टेबलेट : सीएमओ

सिविल सर्जन डा. विरेंद्र यादव ने बताया कि इस अभियान के दौरान सरकारी, गैर सरकारी, निजी विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, ईंट भट्ठों, क्रशर जोन, झुग्गी-झोंपड़ियों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड आदि स्थानों पर एक से 19 साल तक की आयु के बच्चों को यह गोली दी जाएगी। जो बच्चे आज यह गोली खाने से वंचित रह जाएंगे उनको 14 फरवरी को वितरित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि इस गोली को पानी के साथ लेने या चूसने की बजाय चबा चबा कर खाना चाहिए। निराहार इसका सेवन न करें। इस अवसर पर राकवमावि के प्राचार्य श्रीभगवान शर्मा, अशोक अरोड़ा, डा. संजय गुप्ता, प्रदीप चिड़िया, संतोष गोयल, मुकेश कंसल, आनंद गोयल, मोतीराम ¨बदल, ओमानंद गुप्ता, प्राचार्या संगीता राणा, जितेंद्र गोयल, सतीश शर्मा, खजानी देवी इत्यादि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.