विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नहीं हो रही डीएपी खाद की पूर्ति, हर रोज घंटों तक लाइन में खड़े रहते किसान

By JagranEdited By:
Published: Fri, 12 Nov 2021 07:29 PM (IST)

जागरण संवाददाता चरखी दादरी काफी दिनों से किसानों को डीएपी खाद लेने के लिए परेशानियों

नहीं हो रही डीएपी खाद की पूर्ति, हर रोज घंटों तक लाइन में खड़े रहते किसान
नहीं हो रही डीएपी खाद की पूर्ति, हर रोज घंटों तक लाइन में खड़े रहते किसान

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : काफी दिनों से किसानों को डीएपी खाद लेने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समय पर डीएपी न मिलने से किसानों को गेहूं की फसल बीजाई में देरी की चिता सताने लगी है। शुक्रवार को भी दादरी के रोहतक रोड स्थित सदर थाने में डीएपी के टोकन कटवाने के लिए किसानों की भीड़ उमड़ गई। लेकिन शुक्रवार को डीएपी उपलब्ध न होने के कारण किसानों को बैरंग ही वापस लौटना पड़ा। बताया जा रहा है कि 14 नवंबर को दादरी में डीएपी की खेप आएगी। जिसके चलते शुक्रवार को विभिन्न फर्मों के द्वारा थाने में पहुंचे किसानों के नाम व आधार कार्ड नंबर एक रजिस्टर में दर्ज किए गए। कहा जा रहा है कि रविवार को डीएपी आते ही इसी क्रम अनुसार किसानों को डीएपी के बैग दिए जाएंगे। इस स्थिति में किसानों की परेशानियां कम नहीं हो रही है। डीएपी के टोकन लेने के लिए कुछ किसानों ने तो रात को ही थाने के बाहर डेरा डाल लिया था। वहीं शुक्रवार अलसुबह काफी संख्या में किसान यहां एकत्रित होना शुरू हो गए थे। सैंकड़ों की संख्या में महिलाएं व बुजुर्ग किसान भी बच्चों के साथ लाइन में दिखाई दिए। बता दें कि डीएपी खाद न मिलने से गेहूं की फसल बीजाई का उपयुक्त समय निकलता जा रहा है। समय पर बीजाई न होने से पैदावार पर भी प्रभाव पड़ेगा। किसानों को एक आधार कार्ड पर डीएपी के केवल दो बैग दिए जा रहे हैं। लेकिन कई किसानों के लिए दो बैग पर्याप्त न होने के कारण उन्हें अगले दिन दोबारा से लाइन में लगना पड़ता है। बार-बार चक्कर लगाने से किसानों को आर्थिक नुकसान भी हो रहा है। रविवार तक पहुंचेगी 415 एमटी डीएपी : दलबीर

कृषि विभाग के अधिकारी दलबीर सिंह ने बताया कि दादरी में रविवार तक करीब 415 मीट्रिक टन डीएपी पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में जल्द ही खाद की किल्लत खत्म हो जाएगी। उन्होंने बताया कि दादरी में डीएपी लाने के लिए प्रक्रिया जारी है। डीएपी आते ही किसानों को वितरित कर दी जाएगी।