विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

माउंट आबू में भिवानी के CRPF जवान की मौत, गांव में शोक की लहर

Published: Fri, 09 Oct 2026 02:42 AM (GMT+05:30)

माउंट आबू में ड्यूटी से लौटते समय सड़क हादसे में ढाणी किरावड़ निवासी सीआरपीएफ जवान विकास (38) की मौत हो ...और पढ़ें

ड्यूटी से लौट रहे सीआरपीएफ जवान की मौत। फोटो जागरण

ड्यूटी से लौट रहे सीआरपीएफ जवान की मौत। फोटो जागरण

HighLights

  1. सीआरपीएफ जवान विकास की माउंट आबू में सड़क हादसे में मौत।

  2. ड्यूटी से क्वार्टर लौटते समय जीप ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी।

  3. ढाणी किरावड़ में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

संवाद सहयोगी, तोशाम। ढाणी किरावड़ निवासी 38 वर्षीय सीआरपीएफ जवान विकास की माउंट आबू में ड्यूटी से क्वार्टर लौटते समय सड़क हादसे में मौत हो गई। जवान की मौत की सूचना मिलते ही परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

बुधवार को वह ड्यूटी पूरी कर मोटरसाइकिल से क्वार्टर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक जीप ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में विकास को गंभीर चोटें आईं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। विकास अपने परिवार के साथ माउंट आबू में रह रहा था।

वह वर्ष 2011 में सीआरपीएफ में भर्ती हुआ था। वीरवार को पार्थिव शरीर गांव ढाणी किरावड़ पहुंचाया गया, जहां राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट सत्यनारायण, निरीक्षक मनोज कुमार, हरीश कुमार, सहायक उप निरीक्षक संजय कुमार, सिपाही विक्रम देसाई, प्रदीप कुमार, उमेश, महेश कुमार, संदीप और सिपाही सरोज ने जवान को सलामी देकर अंतिम विदाई दी। विकास अपने पीछे पत्नी और दो बेटियों व एक बेटे सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गया है।

इस दौरान धर्मसेना राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहित चौधरी, पुनीत सांगवान, बीडीसी वाइस चेयरमैन सुनील भारीवास, पंघाल खाप प्रधान जोगेंद्र बागनवाला, कृष्ण बजीना, सुरेश सरपंच किरावड़, मास्टर अश्विनी कुमार, सुनील सूरा सहित ग्रामीणों ने दिवंगत जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।