विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'जिनका सिंदूर उजड़ा उनमें वीरांगनाओं सा जज्बा नहीं', पहलगाम के पीड़ितों पर BJP सांसद जांगड़ा का विवादित बयान

Published: Sat, 24 May 2025 10:03 PM (IST)Updated: Sat, 24 May 2025 10:04 PM (IST)

भाजपा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने पहलगाम हमले पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं में वीरांगनाओं जैसा जज्बा ...और पढ़ें

पहलगाम में महिलाएं हाथ जोड़ने की बजाय मुकाबला करती तो कम लोग मरते- जांगड़ा
पहलगाम में महिलाएं हाथ जोड़ने की बजाय मुकाबला करती तो कम लोग मरते- जांगड़ा

HighLights

  1. पहलगाम हमले पर जांगड़ा का विवादित बयान
  2. जांगड़ा ने महिलाओं में जज्बे की कमी बताई

जागरण संवाददाता, भिवानी। पहलगाम में अपना सिंदूर खोने वाली महिलाओं-बेटियों में वीरांगनाओं सा जज्बा नहीं था। अगर उनमें जज्बा होता तो वे लड़तीं। अगर वे लड़तीं तो पहलगाम में इतने लोग नहीं मरते। साथ ही तीनों आतंकवादी भी मारे जाते। यह बात भाजपा के राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने कही। वह शनिवार को पंचायत भवन में देवी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर आयोजित संगोष्ठी में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे थे।

जांगड़ा का विवादित बयान

संगोष्ठी के बाद सांसद रामचंद्र जांगड़ा पहलगाम आतंकी हमले के आरोपितों की पहचान व गिरफ्तारी के सवाल को टाल गए। उन्होंने कहा कि भले ही आरोपित ना पकड़े गए पर हमारी सेना ने उनके ठिकानों व आकाओं को नेस्तनाबूद किया है।

साथ ही कहा कि पहलगाम में मौजूद सैलानी महिलाएं झांसी की रानी व अहिल्याबाई बनकर आतंकियों का मुकाबला करतीं तो कम लोग मरते। क्योंकि आतंकी हाथ जोड़ने से नहीं मानते। उन्होंने कहा कि इसीलिए प्रधानमंत्री चाहते हैं कि सभी को अग्निवीर जैसी ट्रेनिंग मिले।

अगर वहां अग्निवीर होते तो वे आतंकवादियों का मुकाबला करते। जिससे इतने लोग नहीं मरते। हाथ जोड़ने पर आतंकवादी नहीं छोड़ते क्योंकि वे मारने आए थे।

दीपेंद्र हुड्डा को कहा अहंकारी

सांसद जांगड़ा ने रोहतक मीटिंग में कांग्रेस सांसद दीपेन्द्र हुड्डा व डीसी के बीच प्रोटोकॉल को लेकर हुई बहस पर दीपेंद्र को अहंकारी कहा। उन्होंने कहा कि दीपेंद्र हुड्डा समय पर मीटिंग में आते तो डीसी उन्हें रिसीव जरूर करते।

वहीं कुरुक्षेत्र में कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा से भाजपा पार्षद द्वारा मारपीट करने को गलत बताया। उन्होंने कहा कि भले ही अरोड़ा कांग्रेस विधायक हों, पर उनकी बात सही थी कि बैठक में प्रतिनिधि ना आए।

राहुल गांधी पर क्या बोले जांगड़ा?

जांगड़ा ने इस दौरान राहुल गांधी पर भी ज़ुबानी हमला बोला। कहा कि राहुल गांधी विदेश जाकर अपने देश के बारे में गलत बोलते हैं। ऐसे में उन्हे कोई गंभीरता से नहीं लेता। उन्होंने कांग्रेस नेता शशि थरूर की सराहना की और कहा कि शशि थरूर बुद्धिजीवी हैं और ऑपरेशन सिंदूर के डेलिगेट में शामिल होकर अलग-अलग देशों में पाक की असलियत उजागर कर रहे हैं।