कंप्यूटर लैब सहायक कल डीसी को सौपेंगे ज्ञापन
जागरण संवाददाता,भिवानी : कंप्यूटर लैब अटेंडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (हरियाणा) भिवानी इकाइ
By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Dec 2017 03:03 AM (IST)Updated: Sun, 24 Dec 2017 03:03 AM (IST)
जागरण संवाददाता,भिवानी : कंप्यूटर लैब अटेंडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (हरियाणा) भिवानी इकाई की बैठक शनिवार को नेहरू पार्क में हुई। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान प्रेमजीत ने की। बैठक में जिला सचिव सतपाल ¨सह ने कहा कि 25 दिसंबर को कच्चा कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर सभी कच्चे कर्मचारी जिला मुख्यालय पर इकट्ठा होंगे। प्रदेश के सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग होगी। इसमें जिले के सभी कंप्यूटर लैब सहायक बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। कंप्यूटर लैब सहायक डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजेंगे। ज्ञापन के माध्यम से मांगे पूरी करने के लिए चेताएंगे। इस दौरान स्टेट कार्यकारिणी से कश्मीर शर्मा मुख्य वक्ता होंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें