शीतलहर का प्रकोप जारी, ठंड हुई बेकाबू, फसलों पर बुरा असर
संवाद सूत्र ढिगावा मंडी क्षेत्र में शीतलहर का प्रकोप दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। पिछले 1
संवाद सूत्र, ढिगावा मंडी : क्षेत्र में शीतलहर का प्रकोप दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। पिछले 14 दिन से सर्दी ने ऐसी दस्तक दी है
जिससे आम जनजीवन के साथ फसलें भी प्रभावित होने लगी हैं। सुबह से लेकर शाम तक चलने वाली ठंडी हवाओं ने ठिठुरन पैदा कर दी है। ठंड का तगड़ा आगाज होने से फसलों पर नुकसान होने लगा है। रात से अलसुबह तक कोहरा छाए रहने से फसलों के पत्ते झुलसने लगे हैं। किसानों का कहना है कि फिलहाल यह ठंड गेहूं-चने की फसल के लिए उपयुक्त है, लेकिन ठंड और शीतलहर की अधिकता आगे फसलों को प्रभावित करेगी।
ग्रामीण क्षेत्रों में फसलें लहलहाने लगी हैं, लेकिन दिसंबर की ठंड ने किसानों के होश फाख्ता कर दिए हैं। जहां गेहूं-चने की फसलें इस ठंड को फिलहाल झेल पा रही है तो दूसरी तरफ अन्य फसलें अब नुकसान के कगार पर हैं। ग्रामीण किसान दिनेश, सुरेन्दर,विकास,भूपी, नवीन,सरपंच संजय ने बताया कि गेंहू की फसल पर ठंड की वजह से ओस का पला बन कर जमने लगा है। इसके चलते पत्ते खराब होने लगे हैं।