सीएम ने मानी मांगें, आढ़तियों ने खत्म की हड़ताल
जागरण संवाददाता चरखी दादरी हरियाणा कच्चा आढ़ती एसोसिएशन के आह्वान पर ई-ट्रेडिग के
जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : हरियाणा कच्चा आढ़ती एसोसिएशन के आह्वान पर ई-ट्रेडिग के विरोध में आढ़तियों द्वारा बीते बुधवार से शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल शनिवार को खत्म कर दी गई। आढ़तियों ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा उनकी मांगों को मान लिया गया है। जिसके कारण शनिवार को पूरे प्रदेश में हड़ताल को खत्म कर दिया गया है। आढ़तियों द्वारा हड़ताल खत्म करने से किसान व प्रशासन दोनों ने राहत की सांस ली है। हड़ताल खत्म होने के बाद शनिवार से ही मंडी में सरसों की खरीद प्रक्रिया शुरू हो गई।
शनिवार सुबह दादरी की नई अनाज मंडी स्थित किसान विश्राम गृह में आढ़तियों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंडी के प्रधान रामकुमार रिटोलिया ने की। बैठक में मार्केट कमेटी के सचिव बसंत कुमार भी कुछ समय के लिए आए थे।
उन्होंने भी आढ़तियों से हड़ताल खत्म करने का आह्वान किया था। लेकिन आढ़तियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएंगी, तब तक वे हड़ताल खत्म नहीं करेंगे। जिसके कुछ समय बाद ही कच्चा आढ़ती एसोसिएशन के प्रदेश पदाधिकारियों ने फोन पर सूचना दी कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ बैठक चल रही हैं। यदि उनकी मांगें मान ली जाती है तो हड़ताल को खत्म कर दिया जाएगा। जिसके करीब 15 मिनट बाद ही यहां के आढ़तियों को फोन से ही सूचना मिली कि आढ़तियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात की है। जिसमें मुख्यमंत्री द्वारा आढ़तियों की मांगों को मान लिया गया। साथ ही आश्वासन दिया गया कि सभी कार्य पहले की तरह होंगे। जिसके बाद आढ़तियों ने हड़ताल को खत्म करने का फैसला लिया। शनिवार को गांव ढाणी फौगाट, पातुवास, साहूवास, सातौर, घसौला, रावलधी, कपूरी के किसानों से सरसों की खरीद की गई।
बाक्स :
ये था मामला: आढ़तियों का कहना था कि सरकार द्वारा सरसों, गेहूं इत्यादि फसलों की सीधी खरीद कर किसानों के खातों में ही भुगतान किया जा रहा है। इसके अलावा किसानों को फसलों के बारे में पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिसके कारण किसानों को कई-कई दिनों तक मंडी में ही परेशान होना पड़ता है। आढ़तियों का कहना था कि सरकार द्वारा काफी महंगे दामों पर आढ़तियों को मंडी में दुकानें व लाइसेंस दिए गए थे। लेकिन सीधे खरीद करने से आढ़तियों के पास रोजगार ही नहीं बचेगा। ऐसे में आढ़तियों की मांग थी कि इन सभी नियमों में बदलाव कर फसलों की खरीद आढ़तियों के माध्यम से की जानी चाहिए। किसानों को भुगतान का माध्यम चुनने का अधिकार दिया जाना चाहिए। जिससे किसान चाहे तो सीधे अपने खाते में पेमेंट लें या फिर आढ़ती के माध्यम से ले।
बाक्स :
नया शेड्यूल किया जारी
उल्लेखनीय है कि मार्केट कमेटी द्वारा पहले जारी किए गए शेड्यूल को आढ़तियों की हड़ताल के चलते स्थगित कर दिया था। शनिवार को आढ़तियों की हड़ताल खत्म होने के बाद मार्केट कमेटी सचिव की तरफ से नया शेड्यूल जारी कर दिया गया। जो इस प्रकार है :
क्रम गांव सरसों खरीद की तारीख
1. बिरही कलां, झींझर, निमली, डाढ़ी बाना, चंदेनी, मिसरी 15 अप्रैल 2019
2. डूडीवाला नंदकरण, पिचौपा कलां, चांगरोड, छपार,
कासनी, चिड़िया, घिकाड़ा 16 अप्रैल 2019
3. शीशवाला, मेहड़ा, झोझू कलां, फतेहगढ़, मिर्च,
सौंफ, सांवड़, मोड़ी 17 अप्रैल 2019
4. झोझू खुर्द, हिडोल, पालड़ी, कलाली, दादरी, रूदडौल 18 अप्रैल 2019
5. मकड़ाना, खेड़ी बुरा, तिवाला, बादल, डोहका हरिया,
रामबास, डोहकी 19 अप्रैल 2019