भिवानी में महिला ने फंदा लगाकर दी जान, पुलिस जांच जारी
चरखी दादरी के छपार गांव में 33 वर्षीय पूजा ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फाग के ...और पढ़ें
-1772734632793_m.webp)
भिवानी में महिला ने फंदा लगाकर दी जान। फाइल फोटो
HighLights
चरखी दादरी के छपार गांव में महिला ने फांसी लगाई।
भिवानी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत हुई।
पुलिस ने मामले में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की।
जागरण संवाददाता, चरखी दादरी। जिले के गांव छपार में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर पर फांसी का फंदा लगा लिया जिससे उसकी मौत हो गई। वीरवार को भिवानी सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। मृतका की पहचान गांव छपार निवासी करीब 33 वर्षीय पूजा के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार फाग के दिन महिला ने अपने घर पर फांसी का फंदा लगा लिया। स्वजनों ने उसे देखा तो तुरंत उसे नीचे उतारा और भिवानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलने पर वीरवार को सदर थाना पुलिस टीम भिवानी सिविल अस्पताल पहुंची और मृतका के स्वजनों के बयान दर्ज कर कागजी कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम करवा कर शव उन्हें सौंप दिया गया। जांच अधिकारी इंदू बाला ने बताया की मृतका के भाई के बयान दर्ज कर मामले में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
