विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा: चरखी दादरी में जमीनी रंजिश में युवक की हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

Published: Mon, 18 May 2026 03:11 PM (IST)

चरखी दादरी के मालकोष गांव में जमीनी विवाद के चलते एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। परिजनों ...और पढ़ें

जमीनी रंजिश में युवक की हत्या करने के आरोप।

जमीनी रंजिश में युवक की हत्या करने के आरोप।

HighLights

  1. चरखी दादरी में जमीनी विवाद में युवक की हत्या

  2. परिजनों ने आरोपियों पर शव अस्पताल छोड़ने का आरोप लगाया

  3. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, पोस्टमार्टम होगा

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी। जिले के गांव मालकोष निवासी एक युवक की जमीनी रंजिश में हत्या करने का मामला सामने आया है। स्वजनों का आरोप है कि आरोपित हत्या के बाद शव को सिविल अस्पताल में छोड़कर चले गए।

सूचना मिलने पर सिटी थाना पुलिस टीम सिविल अस्पताल पहुंची और एफएसएल टीम को बुलाया गया। मामला बौंद कलां पुलिस थाना का होने के कारण वहां सूचना दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मृतक की पहचान मालकोष निवासी करीब 30 वर्षीय मंजीत के रूप में हुई है जो खेती करता था और अविवाहित था।

मृतक के छोटे भाई राकेश ने बताया कि उसके पास नीमड़ी निवासी एक युवक का फोन आया जिसने उसे उसके भाई की तबीयत खराब है और उसे दादरी सिविल अस्पताल पहुंचाया है। जिसके बाद वह अस्पताल पहुंचा तो उसके भाई की मृत्यु हो चुकी थी। जिसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी तो सिटी थाना पुलिस टीम अस्पताल पहुंची।

मृतक के भाई ने बताया कि नीमड़ी निवासी युवक उसे सुबह करीब 11 बजे घर से लेकर गया था। उसका आरोप है कि उक्त युवक के साथ उनका जमीनी विवाद चल रहा है। उसने उक्त युवक पर हत्या के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया और संबंधित पुलिस थाना में सूचना दी गई। शव को शवगृह में रखवा दिया गया है और सोमवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।