विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा: चरखी दादरी में शख्स ने विधवा महिला से की शादी, 13 दिन बाद लापता; घर से ढाई लाख के जेवर भी गायब

Published: Wed, 05 Aug 2026 02:44 PM (GMT+05:30)

चरखी दादरी में शादी के 13 दिन बाद एक विधवा महिला ढाई लाख के गहनों के साथ लापता हो गई।

सांकेतिक फोटो

सांकेतिक फोटो

HighLights

  1. शादी के 13 दिन बाद महिला लापता हुई

  2. ढाई लाख रुपये के गहने भी साथ ले गई

  3. पति ने अज्ञात शख्स पर उत्पीड़न का आरोप लगाया

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी। दूसरी शादी के 13 दिन बाद ही महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। वो शादी में मिले ढाई लाख रुपये के गहने भी साथ ले गई।

उसके पति ने इस संबंध बाढड़ा थाने में शिकायत दी है, जिसमें आरोप लगाया गया कि अज्ञात शख्स पिछले सात-आठ दिन से अलग-अलग नंबरों से कॉल कर उसकी पत्नी को परेशान कर रहा था।

पुलिस को दी शिकायत में किशनपुरा खोरडा निवासी व्यक्ति ने बताया कि 20 जुलाई 2026 को उसने बाढड़ा क्षेत्र के एक गांव निवासी विधवा महिला से शादी की थी। पिछले करीब एक सप्ताह से उसकी पत्नी के पास अलग-अलग मोबाइल नंबरों से काल आ रही थी, जिससे वो परेशान थी। इस संबंध में उसकी पत्नी ने उसे भी बताया था।

शिकायतकर्ता ने बताया कि दो अगस्त को उसकी पत्नी उनके गांव से दवा लेने का नाम लेकर रेवाड़ी गई थी, लेकिन वापिस नहीं लौटी। वह शादी में उनके द्वारा दिए गए ढाई लाख रुपये कीमत के गहने भी पहने हुए है।

महिला के पति ने बताया कि उन्होंने प्रयास किया तो उसकी पत्नी के दोनों मोबाइल स्विच आफ आए और अपने स्तर पर पूछताछ करने पर पता चला कि उसकी पत्नी दो और नंबर लिए हुए थी। शिकायतकर्ता के अनुसार उसकी पत्नी इंस्टाग्राफ व फेसबुक पर एक्टिव है। वहीं, महिला के पति ने पुलिस को शिकायत देकर उसकी पत्नी को बरामद कराने की मांग की है।