विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा के चरखी दादरी में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर, गोगामेड़ी दर्शन के लिए जा रहे चार श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल

Published: Wed, 02 Sep 2026 02:46 PM (IST)

चरखी दादरी में NH-334B पर खेड़ी बत्तर के पास श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्राले ने टक्कर मार दी, जिससे करीब 40 लोग घायल हो गए।

हरियाणा के चरखी दादरी में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर (फाइल फोटो)

हरियाणा के चरखी दादरी में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर (फाइल फोटो)


HighLights

  1. चरखी दादरी में ट्रैक्टर-ट्रॉली दुर्घटना में 40 श्रद्धालु घायल

  2. गोगामेड़ी दर्शन को जा रहे थे अलीगढ़ के श्रद्धालु

  3. चार गंभीर घायलों को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी। एनएच-334बी पर गांव खेड़ी बत्तर के समीप मंगलवार को श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली को ट्राले ने टक्कर मार दी जिससे वह पलटी गई। हादसे में महिलाओं और बच्चों सहित करीब 40 श्रद्धालु घायल हो गए।

चार गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआइ रोहतक रेफर किया गया। हादसे के बाद ट्राला चालक फरार हो गया। राहगीरों, हरियाणा रोडवेज बस यात्रियों और अन्य वाहन चालकों ने घायलों को ट्राली से बाहर निकाला। ईआरवी और एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं और घायलों को चरखी दादरी सिविल अस्पताल पहुंचाया।

गोगामेड़ी दर्शन के लिए जा रहे थे श्रद्धालु

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के पीपल नगला निवासी करीब 60 श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्राली में राजस्थान स्थित गोगामेड़ी जाहरवीर धाम में दर्शन को जा रहे थे। ट्राली में बीच में फट्टे लगाकर दो हिस्से बनाए गए थे।

नीचे सामान रखा था, जबकि ऊपर श्रद्धालु बैठे थे। खेड़ी बत्तर के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्राले ने ट्रैक्टर-ट्राली में जोरदार टक्कर मार दी।