चरखी दादरी में किसान की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, परिवार में पसरा मातम
चरखी दादरी के मैहड़ा गांव में रबी फसलों की तैयारी कर रहे एक किसान की खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में ...और पढ़ें
-1791632804116_m.webp)
चरखी दादरी में किसान की संदिग्ध परिस्थिति में मौत। सांकेतिक फोटो
HighLights
मैहड़ा गांव में किसान नवीन की संदिग्ध मौत।
सरसों की बिजाई के लिए खेत में प्लेवा कर रहे थे।
झोझू कलां पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू की।
जागरण संवाददाता, चरखी दादरी। गांव मैहड़ा में रबी फसलों की बीजाई के लिए खेत तैयारी में जुटे किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। झोझू कलां थाना पुलिस ने शनिवार को स्थानीय सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक की पहचान मैहड़ा निवासी 42 वर्षीय नवीन के रूप में हुई है।
स्वजनों से मिली जानकारी के अनुसार नवीन खेती का काम करता था। वह शनिवार सुबह करीब आठ बजे सरसों बिजाई के लिए प्लेवा करने के लिए खेत गया था। करीब नौ बजे गांव का ही एक व्यक्ति वहां खेत में पहुंचा तो वह अचेत पड़ा मिला।
जिसके बाद उसने स्वजनों को सूचना दी और वाहन का इंतजाम कर उसे चरखी दादरी सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थी और चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बाद में सूचना मिलने पर झोझू कलां थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और कागजी कार्यवाही कर शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक शादीशुदा था और वह एक लड़के का पिता था।
