विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा में किसानों को बड़ी राहत, सेंट्रल बैंक ने दिए 35 करोड़ के ऋण

Published: Tue, 18 Aug 2026 04:23 PM (IST)

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने चरखी दादरी में राष्ट्रीय स्तर का कृषि आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें किसानों को 35 करोड़ रुपये के कृषि ऋण वितरित किए गए।

सेंट्रल बैंक ने किसानों को वितरित किए 35 करोड़ के ऋण।

सेंट्रल बैंक ने किसानों को वितरित किए 35 करोड़ के ऋण।

HighLights

  1. सेंट्रल बैंक ने चरखी दादरी में कृषि आउटरीच कार्यक्रम किया

  2. किसानों को 35 करोड़ रुपये के कृषि ऋण वितरित किए गए

  3. बैंक का उद्देश्य किसानों को आत्मनिर्भर बनाना रहा

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ओर से जीआर सेलिब्रेशन में राष्ट्रीय स्तर के एग्रीकल्चर आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न गांवों से पहुंचे किसानों, ग्राहकों और स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को बैंक की कृषि ऋण व अन्य वित्तीय योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना रहा। कार्यक्रम के दौरान बैंक की ओर से किसानों को करीब 35 करोड़ रुपये के कृषि ऋण व लाभार्थियों को चैक वितरित किए गए।

ऋण प्राप्त करने वाले किसानों ने बैंक की पहल की सराहना करते हुए कहा कि कृषि क्षेत्र को मजबूत करने के लिए ऐसी योजनाएं किसानों के लिए काफी उपयोगी साबित हो रही हैं। अधिकारियों ने किसानों की बैंकिंग एवं ऋण संबंधी समस्याओं का समाधान करते हुए योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में चंडीगढ़ की उप-आंचलिक प्रबंधक प्रमुख प्रियंका बंसल, क्षेत्रीय कार्यालय रोहतक क्षेत्रीय प्रमुख मिथिलेश कुमार राय, दादरी के एलडीएम मिमिलेश कुमार वर्मा, एनआरएलएन (डीपीएन) शिवांशु मिश्रा, मुख्य प्रबंधक अनिल कुमार नेहरा, शुभम बलवदा सहित बैंक की विभिन्न शाखाओं के शाखा प्रमुख एवं स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

इस अवसर पर उपमहाप्रबंधक प्रियंका बंसल ने किसानों व उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बैंक की विभिन्न कृषि ऋण योजनाओं, जमा योजनाओं तथा अन्य बैंकिंग सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।