Move to Jagran APP

प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को दिखाते चित्र बने आकर्षण का केंद्र

राजीव गांधी महिला महाविद्यालय में ट्रवेल्स फोटो प्रदर्शनी का आयोजन कि

By JagranEdited By: Published: Wed, 06 Feb 2019 09:55 AM (IST)Updated: Wed, 06 Feb 2019 09:55 AM (IST)
प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को दिखाते चित्र बने आकर्षण का केंद्र
प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को दिखाते चित्र बने आकर्षण का केंद्र

जागरण संवाददाता, भिवानी। राजीव गांधी महिला महाविद्यालय में ट्रवेल्स फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। फोटो प्रदर्शनी में हरियाणा की ऐतिहासिक धरोहरों, कला, संस्कृति, प्रदेश के जनजीवन व सांस्कृतिक और धार्मिक परिवेश की विविधतापूर्ण झलक दिखाने वाले करीब पांच सौ चित्र प्रदर्शित किए गए।

loksabha election banner

हरियाणा की समृद्ध और गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत को दिखाने वाली इस प्रदर्शनी का आयोजन कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग और प्रेस कंट्रोल रूम ने किया। जिसकी अध्यक्षता कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव धीरा खंडेलवाल ने की। इस प्रदर्शनी से कॉलेज की सैकड़ों छात्राएं हरियाणा की संस्कृति और विरासत के विभिन्न रूपों से रूबरू हुई। प्रदर्शनी के शुभारंभ पर हेरिटेज के पोस्टर का लोकार्पण भी किया। इस पोस्टर को गांव-गांव में लगवाया जाएगा। इसमें में प्राचीन धरोहरों को संरक्षित करने का संदेश दिया गया। विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव खंडेलवाल ने कहा कि अब हरियाणा के सभी 22 जिलों में ऐसी फोटो प्रदर्शनियों का आयोजन किया जाएगा। प्रर्दशनी के दूसरे चरण में 11 जिलों को शामिल किया गया है तथा इस प्रदर्शनी का समापन पंचकूला में होगा। फोटो प्रदर्शनी में हरियाणा को कल आज और कल विषय के तहत दर्शाया जा रहा है।

प्रेस कंट्रोल के सीईओ विनय मलिक ने बताया कि प्रदर्शनी में हरियाणा के बीते स्वर्णिम काल को दर्शाया गया है। प्रदर्शनी के माध्यम से बदलते पहनावे तथा संसाधनों को भी प्रदर्शित किया गया है। विकास के पथ पर सरपट दौड़ते हरियाणा की झलक भी छायाचित्रों में देखने को मिली। महाविद्यायल की कार्यकारी प्राचार्या प्रो. सुनीता मेहता, प्रो. अनीता बिबयान, प्रो. नीलम रोहिल्ला, प्रो. नरेश दहिया, प्रो. परमानंद, प्रो. मीनू इत्यादि ने इस प्रदर्शनी का बारीकियों से अवलोकन किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.